Tach – 60W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा..Realme का नया फोन बना हिट, आज पहली बार आया सेल में

चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारत में अपनी नई रियलमी 16 सीरीज का तीसरा मॉडल रियलमी 16 5G हाल ही में लॉन्च किया था. 2 अप्रैल को पेश किया गया यह स्मार्टफोन आज से सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. कंपनी ने इसे दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं.

Table of Contents

कीमत की बात करें तो रियलमी 16 5G का बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 31,999 रुपये में आता है. वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और टॉप मॉडल 12GB + 256GB की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है. ऑफर्स के तहत ग्राहकों को EMI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है.

इसके अलावा बैंक और UPI के जरिए 2,000 रुपये तक की छूट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. ये फोन एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर ऑप्शन में फ्लिपकार्ट और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है.

बढ़ियां हैं फोन के सभी फीचर्स
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो रियलमी 16 5G में 6.57 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. यह डिस्प्ले 4,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. फोन में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे हेवी यूज के दौरान डिवाइस ज्यादा गर्म नहीं होता. साथ ही, यह IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है.

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह बैटरी लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन की गई है, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

रियलमी 16 5G उन यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News