Tach – AC Blast: सिर्फ एक गलती और हो सकता है AC ब्लास्ट! ये 7 आसान तरीके बचाएंगे आपकी जान

Powered by :

Last Updated:

दिल्ली में बढ़ती गर्मी के साथ AC ब्लास्ट का खतरा भी बढ़ता जा रहा है. हौज खास में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी की AC फटने से मौत के बाद CTI ने 20 लाख व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों को अलर्ट जारी किया है. गैस लीक, गलत गैस भरना, ओवरहीट कंप्रेसर और खराब वायरिंग AC ब्लास्ट की बड़ी वजह हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी को कब चेक कराना चाहिए और किस समय इसे तुरंत बंद करना सही रहता है.

ac blast, air conditioner blast news, ac blast news, air conditioner blast delhi, why ac blast, ac blast safety tips

दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच एयर कंडीशनर यानी AC से जुड़े हादसों का खतरा भी बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में हौज खास इलाके में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी की AC यूनिट में ब्लास्ट होने से मौत हो गई. इस घटना के बाद व्यापारियों और मार्केट एसोसिएशन्स में चिंता बढ़ गई है. दिल्ली के बड़े व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने इस मामले को गंभीर बताते हुए सभी व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. सीटीआई ने कुछ ऐसे टिप्स बताई हैं जिससे एसी ब्लास्ट के खतरे को टाला जा सकता है.

ac blast, air conditioner blast news, ac blast news, air conditioner blast delhi, why ac blast, ac blast safety tips

CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने दिल्ली की 768 मार्केट एसोसिएशन्स और 56 इंडस्ट्रीज एसोसिएशन्स को पत्र लिखकर AC से जुड़ी एडवाइजरी जारी की है. संगठन ने करीब 20 लाख व्यापारियों को अपने दुकानों और फैक्ट्रियों में लगे AC की तुरंत जांच कराने की सलाह दी है. CTI का कहना है कि AC ब्लास्ट के मामले भले ही कम होते हों, लेकिन जब ऐसा हादसा होता है तो उसका नुकसान बहुत बड़ा होता है. इसलिए लापरवाही करने की बजाय समय रहते जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी है. संगठन ने लोगों से केवल प्रशिक्षित तकनीशियन से ही सर्विस कराने को कहा है.

ac blast, air conditioner blast news, ac blast news, air conditioner blast delhi, why ac blast, ac blast safety tips,Vivek Vihar AC Blast News

CTI के मुताबिक, AC ब्लास्ट का सबसे बड़ा कारण गैस लीक और चिंगारी होती है. AC में इस्तेमाल होने वाली R32, R290 और R22 जैसी गैसें हल्की ज्वलनशील होती हैं. अगर पाइप से गैस लीक हो जाए और आसपास कोई चिंगारी पैदा हो जाए, जैसे शॉर्ट सर्किट या लूज वायरिंग, तो आग लगने और ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है. कई बार लोग AC के पास वेल्डिंग या अन्य इलेक्ट्रिक काम भी कराते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है. CTI ने कहा कि ऐसे मामलों में छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ac blast, air conditioner blast news, ac blast news, air conditioner blast delhi, why ac blast, ac blast safety tips,Vivek Vihar AC Blast News

दूसरा बड़ा कारण गलत गैस भरना बताया गया है. कई बार लोकल और बिना ट्रेनिंग वाले मैकेनिक पैसे बचाने के लिए AC में सस्ती और ज्वलनशील गैस भर देते हैं. कुछ मामलों में LPG जैसी गैस का भी इस्तेमाल किया जाता है, जबकि AC सिस्टम इसके लिए बना ही नहीं होता. इससे मशीन के अंदर प्रेशर बहुत तेजी से बढ़ता है और कंप्रेसर फट सकता है. CTI ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल कंपनी के अधिकृत या प्रशिक्षित तकनीशियन से ही गैस भरवाएं और हर सर्विस का बिल जरूर लें ताकि बाद में कोई समस्या होने पर जिम्मेदारी तय की जा सके.

ac blast, air conditioner blast news, ac blast news, air conditioner blast delhi, why ac blast, ac blast safety tips,Vivek Vihar AC Blast News

CTI के अनुसार AC ब्लास्ट की एक बड़ी वजह कंप्रेसर का ओवरहीट होना भी है. अगर AC के फिल्टर गंदे हों, कंडेंसर कॉइल जाम हो या गैस कम हो जाए तो मशीन पर दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में कंप्रेसर लगातार गर्म होता रहता है और उसका तापमान 200 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा पहुंच सकता है. लगातार गर्म होने से मशीन के अंदर दबाव बढ़ता है और ब्लास्ट का खतरा पैदा हो जाता है. इसलिए समय-समय पर AC की सफाई और सर्विस कराना बहुत जरूरी है ताकि मशीन सही तरीके से काम करती रहे.

ac blast, air conditioner blast news, ac blast news, air conditioner blast delhi, why ac blast, ac blast safety tips,Vivek Vihar AC Blast News

इलेक्ट्रिकल फॉल्ट भी AC हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं. लूज वायरिंग, खराब कैपेसिटर और वोल्टेज फ्लक्चुएशन से शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता है. अगर उसी समय गैस लीक हो रही हो तो छोटी सी चिंगारी भी आग का कारण बन सकती है. मानसून के मौसम में नमी बढ़ने से यह खतरा और ज्यादा हो जाता है. CTI ने कहा कि लोग पुराने वायर, खराब प्लग और ओवरलोडेड बोर्ड का इस्तेमाल बंद करें. जरूरत पड़ने पर इलेक्ट्रिशियन से वायरिंग की जांच जरूर कराएं ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही रोका जा सके.

ac blast, air conditioner blast news, ac blast news, air conditioner blast delhi, why ac blast, ac blast safety tips,Vivek Vihar AC Blast News

CTI ने बताया कि कई नकली और बिना अनुभव वाले तकनीशियन गैस भरने से पहले सिस्टम को वैक्यूम नहीं करते. यह प्रोसेस बहुत जरूरी होती है क्योंकि इससे मशीन के अंदर मौजूद हवा बाहर निकल जाती है. अगर हवा अंदर रह जाए तो ऑक्सीजन, गैस और ज्यादा प्रेशर मिलकर ब्लास्ट जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं. संगठन ने लोगों को चेतावनी दी है कि सिर्फ कम पैसे बचाने के लिए सस्ते मैकेनिक का चुनाव करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है. सही तकनीकी प्रक्रिया का पालन करना बेहद जरूरी है ताकि AC सुरक्षित तरीके से काम करे.

ac blast, air conditioner blast news, ac blast news, air conditioner blast delhi, why ac blast, ac blast safety tips,Vivek Vihar AC Blast News

CTI ने व्यापारियों और आम लोगों को कुछ जरूरी सुरक्षा टिप्स भी दिए हैं. संगठन ने कहा कि AC की सर्विस हमेशा प्रशिक्षित तकनीशियन से कराएं और पूरा बिल लें. AC के आउटडोर यूनिट के पास तेल, कचरा या कोई ज्वलनशील सामान न रखें. अगर AC से जलने की बदबू आए, अजीब आवाज सुनाई दे या बर्फ जमने लगे तो तुरंत मशीन बंद कर दें और MCB से पावर काट दें. CTI का कहना है कि गर्मियों में होने वाले ज्यादातर AC ब्लास्ट गलत रिपेयर और सस्ती गैस की वजह से होते हैं. थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में अपनी जान और लाखों का नुकसान रिस्क में नहीं डालना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Back to top button