Tach – Boult Mustang स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत

GoBoult ने भारत में अपनी Mustang-ब्रांडेड प्रोडक्ट लाइनअप का विस्तार करते हुए तीन नई स्मार्टवॉच और एक TWS (True Wireless Stereo) ईयरबड लॉन्च किए हैं. यह लॉन्च कंपनी की Mustang के साथ चल रही साझेदारी का हिस्सा है. नई डिवाइसें अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में पेश की गई हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹1,499 रखी गई है.

Table of Contents

कंपनी का कहना है कि यह कदम मिड और अफोर्डेबल वियरेबल सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ प्रीमियम इमेज को आगे बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

कितनी है कीमत?

नई लाइनअप में कुल चार प्रोडक्ट शामिल हैं:

  1. Mustang Stallion Smartwatch- ₹3,999
  2. Mustang Racer Smartwatch -₹2,999
  3. Mustang Muscle Smartwatch- ₹1,999
  4. Mustang Sprint TWS Earbuds- ₹1,499

ये सभी कीमतें लॉन्च के समय की इंट्रोडक्टरी प्राइस हैं और सभी प्लेटफॉर्म्स पर लागू होंगी.

कहां और कैसे मिलेंगी स्मार्टवॉच?
चारों Mustang प्रोडक्ट्स पूरे भारत में उपलब्ध हैं. ग्राहक इन्हें GoBoult की आधिकारिक वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और क्विक कॉमर्स चैनलों के जरिए खरीद सकते हैं. फिलहाल किसी खास प्लेटफॉर्म-आधारित ऑफर की घोषणा नहीं की गई है.

डिजाइन और फीचर्स
नई Mustang रेंज में ऑटोमोटिव-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है.

Mustang Stallion- इसमें पिस्टन-हेड स्टाइल पावर बटन, स्पीडोमीटर से प्रेरित रोटेटिंग बेज़ल और इग्निशन-स्टाइल लीवर मिलता है, जिससे एक्टिविटी ट्रैकिंग मोड्स को तेजी से एक्सेस किया जा सकता है.

Mustang Racer- इसमें टायर-ट्रेड पैटर्न वाला क्राउन और पैडल-शिफ्टर स्टाइल लीवर दिया गया है. इसकी स्ट्रैप वर्कआउट के दौरान एयरफ्लो बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है.

Mustang Muscle-इसमें बड़ा कर्व्ड डिस्प्ले, अलॉय-व्हील से प्रेरित हैप्टिक क्राउन और GT-स्टाइल ड्यूल-स्ट्राइप स्ट्रैप मिलती है.

वहीं Mustang Sprint TWS पारदर्शी डबल-वॉल्ड पॉलीकार्बोनेट केस में आते हैं, जो विंडशील्ड जैसा लुक देता है. ईयरबड्स में टेक्सचर्ड टच कंट्रोल जोन दिए गए हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हैं.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News