Tach – लॉन्च से पहले सामने आए Realme P4R 5G के फीचर्स, कीमत पर टिकी नजरें, 8000mAh होगी बैटरी

Powered by :

Last Updated:

रियलमी का नया Realme P4R 5G 10 जून को भारत में लॉन्च होगा. फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और Android 16 आधारित रियलमी UI 7.0 मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

लॉन्च से पहले सामने आए Realme P4R 5G के फीचर्स, कीमत पर टिकी नजरेंZoom

50MP कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ 10 जून को दस्तक देगा Realme P4R 5G

रियलमी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन रियलमी P4R 5G लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह फोन 10 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कई प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी कर दिया है.

रियलमी P4R 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी होगी. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है. इसके अलावा फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकेगी.

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा. ये ऑक्टा-कोर चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी बेहतर अनुभव देने का दावा करता है. फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा.

डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी P4R 5G में फ्लैट स्क्रीन दी जाएगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी. इससे गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद रहने की उम्मीद है.

सॉफ्टवेयर के मामले में ये स्मार्टफोन Android 16 आधारित रियलमी UI 7.0 पर काम करेगा. फोन में कम से कम 256GB स्टोरेज मिलेगी, जबकि कंपनी 14GB तक डायनामिक रैम का सपोर्ट भी देगी. इसकी मोटाई 8.8mm होगी.

कैसा होगा कैमरा?

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा मुख्य सेंसर के रूप में दिया जाएगा. इसके साथ AI Pulse Light भी मिलेगी, जिसे 9 अलग-अलग रंगों और 5 स्पीड मोड्स में कस्टमाइज किया जा सकेगा.

सुरक्षा और मजबूती के लिए रियलमी P4R 5G को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन और IP65 रेटिंग दी जाएगी, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा.

यह स्मार्टफोन Lavender Glare, Silver Glare और Titanium Glare कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. लॉन्च के बाद इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जाएगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News