Tach – Jio ₹200 vs ₹500 प्लान: किसमें मिल रहा हैं ज्यादा OTT बेनिफिट्स? डेटा के लिए कौन सा सही

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक Jio ने अपने ग्राहकों के लिए दो खास प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जिनमें यूट्यूब प्रीमियम का फायदा भी शामिल है. अगर आप विज्ञापनों से परेशान हैं और बिना रुकावट वीडियो देखना चाहते हैं, तो Jio के ₹200 और ₹500 वाले ये प्लान आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकते हैं. दोनों प्लान में OTT मनोरंजन के साथ कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जा रही हैं.

Table of Contents

जियो का ₹200 वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. इस प्लान में कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. हालांकि, यह एक डेटा-ओनली प्लान है, यानी इसमें वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा शामिल नहीं है.

इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूट्यूब प्रीमियम के अलावा अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+, Sun NXT, Lionsgate Play, Hoichoi और कई अन्य OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है. साथ ही, JioTV के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकते हैं.

500 रुपये के प्लान में भी कई फायदे
जियो का ₹500 वाला प्लान एक ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट और टेलीकॉम पैकेज है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB डेटा मिलता है, यानी कुल 56GB डेटा का फायदा मिलता है. इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं.

इस प्लान में भी यूट्यूब प्रीमियम, अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, JioHotstar, Sony LIV, ZEE5 और कई अन्य OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है.

खास बात यह है कि जियो इस प्लान के साथ 18 महीने का Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन, 5TB क्लाउड स्टोरेज और 50GB JioAICloud स्टोरेज जैसी प्रीमियम सुविधाएं भी दे रहा है.

कौन सा लेने में फायदा?
अगर आपके पास पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान है और आपको सिर्फ अडिशनल डेटा और OTT कंटेंट चाहिए, तो ₹200 वाला प्लान बेहतर रहेगा. लेकिन अगर आप डेटा, कॉलिंग, SMS और प्रीमियम डिजिटल सुविधाओं का पूरा पैकेज चाहते हैं, तो ₹500 वाला प्लान ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है.

यानी कि यूट्यूब प्रीमियम के साथ Jio के ये दोनों प्लान मनोरंजन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बनकर सामने आए हैं.


Source link

Back to top button