Tach – ओप्पो K14x 5G भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें.

ओप्पो आज भारत में अपनी K-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन ओप्पो K14x 5G लॉन्च करने जा रहा है.  यह कंपनी की K14 सीरीज़ का पहला मॉडल होगा. फोन को आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि लॉन्च के लिए अलग से इवेंट होगा या फिर सॉफ्ट लॉन्च किया जाएगा. अगर कंपनी इवेंट आयोजित करती है, तो इसका लाइवस्ट्रीम YouTube और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है.

Table of Contents

स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है, जिससे इसकी उपलब्धता, डिजाइन, फीचर्स और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी सामने आ चुकी है. कंपनी ने ये भी कंफर्म किया है कि फोन दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा.

ओप्पो K14x 5G की संभावित कीमत और उपलब्धता
ओप्पो ने अभी तक इस फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है. हालांकि हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो K14x 5G की कीमत करीब ₹15,000 के आसपास हो सकती है. तुलना के लिए, ओप्पो K13x 5G को जून 2025 में भारत में ₹11,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था.

ये स्मार्टफोन भारत में Flipkart और ओप्पो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन Prism Violet और Ice Blue कलर में आएगा.

Oppo K14x 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस
ओप्पो K14x 5G में Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 मिलने की उम्मीद है. इसमें 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा.

कैमरे के तौर पर फोन में 50MP AI प्राइमरी कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा. वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.

कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 17.6 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक, 16.1 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 12.1 घंटे तक WhatsApp वीडियो कॉलिंग का बैकअप दे सकता है. इसके अलावा, फोन को IP64 रेटिंग भी मिलेगी, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखेगी. अगर इसकी कीमत ₹15,000 के आसपास रहती है, तो यह इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News