Tach – Samsung Galaxy S26+ भारत में जल्द लॉन्च, डिजाइन और कीमत लीक.

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी Samsung अपनी नई फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज को इसी महीने भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. आधिकारिक घोषणा से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी S26+ कथित तौर पर एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो गया, जिससे इसके डिजाइन और संभावित कीमत की जानकारी सामने आई है.

Table of Contents

रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S26+ को कथित रूप से Craigslist पर थोड़े समय के लिए देखा गया. लिस्टिंग में फोन ऑन स्थिति में नजर आया. तस्वीरों से संकेत मिलता है कि सैमसंग इस बार भी अपने परिचित डिजाइन लैंग्वेज को बरकरार रख सकता है. फोन में फ्लैट डिस्प्ले, बेहद पतले बेज़ेल्स और सेंटर में होल-पंच कटआउट दिखाई दे रहा है.

पीछे की तरफ डिवाइस में अलग-अलग उभरे हुए कैमरा रिंग्स नजर आते हैं, यानी इस बार भी यूनिफाइड कैमरा आइलैंड नहीं दिया गया है. लीक हुई यूनिट ब्लैक मैट फिनिश में दिखी, जो प्रीमियम लुक देती है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि यह यूनिट शुरुआती प्रोडक्शन या प्री-रिलीज मॉडल हो सकती है.

संभावित कीमत
क्रेग्सलिस्ट लिस्टिंग में Galaxy S26+ की कीमत 1,650 डॉलर (लगभग ₹1,49,700) बताई गई थी, जो रिटेल कीमत से काफी ज्यादा लगती है. इससे पहले आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बेस वेरिएंट की कीमत लगभग EUR 1,269 (करीब ₹1,36,800) हो सकती है. तुलना करें तो पिछले साल के Samsung Galaxy S25+ की लॉन्च कीमत EUR 1,169 (करीब ₹1,24,900) थी.

लॉन्च इवेंट कब है?
सैमसंग अपना बड़ा लॉन्च इवेंट Samsung Galaxy Unpacked 2026 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित करेगा. इस इवेंट में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra पेश किए जाने की उम्मीद है. लॉन्च में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है, ऐसे में आने वाले दिनों में और लीक सामने आ सकते हैं.

कुल मिलाकर, Galaxy S26+ प्रीमियम डिजाइन और संभावित अपग्रेड्स के साथ बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार दिख रहा है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News