Sport : बच्चों की तरह जिद करते हैं! वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल, विक्रम राठौर से करते दिखे रिक्वेस्ट #INA

Vaibhav Suryavanshi जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी रहती हैं. IPL 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी छक्के-चौकों की बारिश करते हुए राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं. आज वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते नजर आएंगे. हालांकि, मैच शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत फैंस का दिल जीत रही है. 15 साल के इस खिलाड़ी के वीडियो पर फैंस यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
Vaibhav Suryavanshi की मासूमियत ने जीता दिल
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से उन्होंने बड़ा फैनबेस बना लिया है. अब RR VS MI मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का बचपना नजर आया और वह बैटिंग कोच विक्रम राठौर से उन्हें बैटिंग करने देने की जिद करते दिख रहे हैं. RR ने लिखा- अपने ग्रुप के बैटिंग पगलू मेंबर को टैग कीजिए.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वैभव कोच से कहते हैं कि….कोई तो अकेले बैटिंग करेगा ही न, तो मैं कर लेता हूं, अकेले बैटिंग. अरे मैं 5 मिनट कम कर लूंगा सर. अरे सर उनके बाद कर रहा हूं मैं.
फिर जब बात नहीं बनती, तो वैभव उस शख्स के पास जाते हैं, जो नेट सेशन के लिए बैटिंग ऑर्डर सेट कर रहा होता है… जैसे ही वैभव उनसे बात करना शुरू करते हैं, वह शख्स मजाकिया अंदाज में कहता है कि, इसको निकालो मेरे पास से… मेरे दिमाग से निकालो इसको… फिर वैभव आगे कहते हैं कि, सुनो मैं बताता हूं ना सर… देखो… सही समझा रहा हूं, तो वैभव कहते हैं समझ रहा हूं… गेम प्लान इज करेक्ट. यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है.
Tag this person in your friend group 😂🔥 pic.twitter.com/0LBZCpdHsS
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 7, 2026
आज कितने बजे मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी?
IPL 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे.
अब आप वैभव को बैटिंग करते कितने बजे देख पाएंगे ये तो टॉस पर कप्तानों द्वारा फैसले लेने पर निर्भर करता है. यदि राजस्थान की टीम पहले बैटिंग करती है, तो वैभव को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते देखा जाएगा, वहीं यदि मुंबई की टीम पहले बैटिंग करती है, तो वैभव सूर्यवंशी पहले फील्डिंग करते नजर आएंगे.
राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 237.14 की स्ट्राइक रेट और 41.50 के औसत से 83 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 फिफ्टी लगाई है. 9 चौके और 6 छक्के लगाए हैं. IPL 2026 में एक बार फिर वैभव अपने साथी सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं.
यहां देखें यूजर्स के रिएक्शंस
Best of luck for today’s match vaibhav 🤞
— vivad machaunga (@potty1948813) April 7, 2026
Man he is way too innocent😂
Wishing he dismantles MI tonight.— Zer (@foofaraw___) April 7, 2026
Good Luck Vaibhuuuu 🧿🧿
— ••◉✿᪥𝑵𝒊𝒓𝒎𝒂𝒍𝒂᪥✿◉•• (@Positive__Niru) April 7, 2026
Good Luck Vaibhuuuu 🧿🧿
— ••◉✿᪥𝑵𝒊𝒓𝒎𝒂𝒍𝒂᪥✿◉•• (@Positive__Niru) April 7, 2026
Mere group mein toh har koi asse hain 😅
— Lunarist🎧 (@Gmx0h7) April 7, 2026
very funny 🤣
— Kaga X (@KagaSir41038) April 7, 2026
Haan bas 5 ball uske baad tu khelna , hamara game plan hota tha 😂😂
— Reyansh (@Rj_Reyansh77) April 7, 2026
ये भी पढ़ें: राजस्थान और मुंबई के मैच पर भी है बारिश का साया, जानिए आज कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?
बच्चों की तरह जिद करते हैं! वैभव सूर्यवंशी की मासूमियत ने जीता फैंस का दिल, विक्रम राठौर से करते दिखे रिक्वेस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









