Tach – घर में 3 OTT का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन बंद करें! एक प्लान में मिलेंगे Netflix, Prime और Hotstar

Last Updated:

अब अलग-अलग OTT सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं. Jio, Airtel और Vi के खास रिचार्ज प्लान में Netflix, Prime Video और JioHotstar एक साथ मिलते हैं, जिससे हर महीने हज़ारों रुपये की बचत हो सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स से OTT देखना हुआ सस्ता

आजकल हर घर में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और जियो हॉटस्टार देखना आम हो गया है. लेकिन तीनों का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने पर महीने का खर्चा 600-800 रुपये या उससे ज्यादा हो जाता है. नेटफ्लिक्स का मोबाइल प्लान, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार प्रीमियम- सब मिलाकर महंगा पड़ता है. अच्छी खबर ये है कि अब आपको तीन अलग सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं. टेलीकॉम कंपनियों के कुछ खास प्लान में एक ही रिचार्ज पर नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और जियोहॉटस्टार तीनों मिल जाते हैं. इससे हर महीने सैकड़ों रुपये बच सकते हैं.

अलग सब्सक्रिप्शन vs कॉम्बो प्लान

अलग-अलग लेने पर:

  1. नेटफ्लिक्स Mobile = ₹149/महीना
  2. अमेज़न प्राइम Video Mobile/Lite = ₹599/साल (या मंथली)
  3. जियोहॉटस्टार = ₹149-299/महीना

कुल मिलाकर आसानी से ₹500-700 प्रति महीना. लेकिन अब जियो, एयरटेल और Vi के चुनिंदा प्लान में ये तीनों (या दो बड़े प्लस अन्य) फ्री या बहुत कम दाम में मिल जाते हैं.

2026 के बेस्ट कॉम्बो प्लान

एयरटेल प्लान्स
एयरटेल के ₹598 (28 दिन), ₹1729 (84 दिन) या कुछ पोस्टपेड प्लान में नेटफ्लिक्स बेसिक + जियोहॉट्स्टार सुपर + अमेज़न प्राइम + Zee5 और एयरटेल Xstream मिल जाता है. 84 दिनों के प्लान में अच्छा डेटा भी मिलता है, जिससे अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग का मजा लिया जा सकता है.

Jio प्लान्स
जियो के ₹398, ₹500, ₹1299 (84 दिन) जैसे प्लान में जियोहॉटस्टार (पूरी लाइब्रेरी), अमेज़न प्राइम वीडियो और कई बार नेटफ्लिक्स बेसिक भी शामिल होता है. जियो के कुछ एंटरटेनमेंट प्लान में YouTube Premium भी फ्री मिलता है. जियोहॉटस्टार अब JioCinema और Hotstar को मिलाकर बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है.

Vi (Vodafone Idea) प्लान्स
Vi के REDX या कुछ प्रीमियम पोस्टपेड प्लान में नेटफ्लिक्स Basic, अमेज़न प्राइम और जियोहॉटस्टार/Disney+ Hotstar मिलते हैं. लंबी वैलिडिटी वाले प्लान (जैसे 365 दिन) में भी अच्छे ऑफर रहते हैं.

कैसे बचत होगी?

  • मान लीजिए आप तीनों OTT अलग से ले रहे हैं तो सालाना खर्चा 6000-8000 रुपये तक हो सकता है. जबकि इन कॉम्बो प्लान में मोबाइल रिचार्ज के साथ OTT फ्री मिलने से सालाना 3000-5000 रुपये आसानी से बच जाते हैं.
  • साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और ढेर सारा डेटा भी मिलता है. ध्यान रखने वाली बातें  हर प्लान में OTT का प्रकार (Mobile Only या Full) अलग हो सकता है.
  • ऑफर समय-समय पर बदलते रहते हैं, इसलिए MyJio, Airtel Thanks या Vi ऐप में चेक करें.
  • फैमिली शेयरिंग के लिए कुछ प्लान बेहतर होते हैं.

अब घर में तीन अलग OTT सब्सक्रिप्शन रखने की जरूरत नहीं. Jio, Airtel या Vi के स्मार्ट प्लान चुनकर नेटफ्लिक्स, Prime और जियोहॉटस्टार एक ही जगह से लें. इससे न सिर्फ पैसे बचेंगे बल्कि मैनेजमेंट भी आसान हो जाएगा. आज ही अपने ऐप में जाकर उपलब्ध प्लान चेक करें और सबसे सस्ता कॉम्बो प्लान एक्टिवेट कर लें.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News