Tach – Tecno POVA Curve 2 5G जल्द भारत में लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ

Last Updated:
Tecno ने POVA Curve 2 5G के भारत लॉन्च की पुष्टि कर दी है. फोन में कर्व्ड डिस्प्ले, MediaTek Dimensity चिपसेट, Android 16 और 12GB RAM जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन POVA Curve 2 5G के भारत लॉन्च की पुष्टि कर दी है. कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक टीज़र पोस्ट करके इस फोन की झलक दिखाई है. हालांकि अभी लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन टीज़र के सामने आते ही साफ हो गया है कि टेक्नो बहुत जल्द इस फोन को भारतीय बाजार में उतारने वाली है.
टीज़र इमेज में फोन का कर्व्ड डिजाइन साफ नजर आता है. किनारे मुड़े हुए हैं और पीछे की तरफ ‘POVA Curve 2 5G’ की ब्रांडिंग दिखती है. इससे पहले आए एक और टीज़र में फोन के कैमरा डिजाइन की झलक भी मिली थी, जिसमें गोल शेप का कैमरा कटआउट दिखाया गया था. डिजाइन देखकर ऐसा लगता है कि टेक्नो अपने पिछले POVA Curve 5G की स्टाइल को आगे बढ़ा रहा है, जिसे मई 2025 में भारत में लॉन्च किया गया था.
मिलेगा दमदार डिस्प्ले
अगर लीक और रिपोर्ट्स की मानें, तो टेक्नो POVA Curve 2 5G में फुल HD+ डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोलूशन 1080 x 2364 पिक्सल बताया जा रहा है. स्क्रीन कर्व्ड एज के साथ आ सकती है और इसकी पिक्सल डेंसिटी करीब 420 PPI हो सकती है, जिससे डिस्प्ले काफी शार्प और क्लियर दिखेगा.
परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फोन MediaTek के Dimensity सीरीज़ के चिपसेट के साथ आ सकता है. Google Play Console लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ फोन में 12GB तक RAM दी जा सकती है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी अच्छी मानी जाती है.
एक और बड़ी खासियत यह हो सकती है कि टेक्नो POVA Curve 2 5G सीधे एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हो. अगर ऐसा होता है, तो यह अपने सेगमेंट के कई फोन से आगे निकल जाएगा, क्योंकि अभी ज्यादातर स्मार्टफोन पुराने Android वर्जन पर ही आते हैं.
फिलहाल टेक्नो ने कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन जिस तरह से टीज़र सामने आ रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में कंपनी फोन से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर कर सकती है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link








