Tach – मोबाइल गेमिंग का नया बादशाह? Infinix GT 50 Pro जल्द देगा भारत में दस्तक

इनफिनिक्स जल्द ही अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन इनफिनिक्स GT 50 Pro ग्लोबली लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी इस फोन को 24 अप्रैल को पेश करेगी. लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन और फीचर्स की काफी चर्चा हो रही है. खास बात यह है कि यह फोन खासतौर पर गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

Table of Contents

इनफिनिक्स GT 50 Pro, पुराने GT 30 Pro का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है. इसमें बेहतर डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और बेहतर कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा.

फोन में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.5K रेजोलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इसका मतलब है कि गेमिंग, स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद होगा. कंपनी का दावा है कि कुछ गेम्स में यह फोन 144 फ्रेम प्रति सेकंड तक सपोर्ट करेगा, जो मोबाइल गेमर्स के लिए बड़ी बात है.

इस फोन की सबसे खास गेमिंग फीचर है इसके Pressure-Sense GT Triggers. ये साइड में दिए गए खास बटन हैं, जो रेसिंग और शूटिंग गेम्स के दौरान बेहतर कंट्रोल देते हैं. इससे बार-बार स्क्रीन टैप करने की जरूरत कम होती है और गेमिंग अनुभव ज्यादा प्रोफेशनल लगता है.

नहीं होगी हीटिंग की दिक्कत
फोन में लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा, जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करेगा. इससे परफॉर्मेंस भी बेहतर बनी रहती है.

साउंड के लिए इसमें Hi-Res Audio सपोर्ट मिलेगा, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों हेडफोन्स के साथ काम करेगा. साथ ही Dolby Atmos भी दिया जाएगा, जिससे गेमिंग और मूवी देखने का एक्सपीरिएंस और शानदार हो जाएगा.

लीक्स के अनुसार, इनफिनिक्स GT 50 Pro में MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, 12GB RAM और 512GB तक स्टोरेज मिल सकती है. कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 13MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है.

फिलहाल इसकी लॉन्चिंग ग्लोबल मार्केट में होगी, लेकिन जल्द ही भारत में भी इसकी एंट्री होने की उम्मीद है. अगर आप एक दमदार गेमिंग फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इनफिनिक्स GT 50 Pro एक शानदार ऑप्शन बन सकता है.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News