Tach – ₹12,000 तक सस्ते हुए OnePlus के ये 6 पॉपुलर फोन, टैब और ईयरफोन्स पर भी भारी डिस्काउंट

वनप्लस ने भारत में अपनी Community Sale शुरू कर दी है. यह सेल 4 जून से 10 जून तक चलेगी, जिसमें कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Nord सीरीज, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं. ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा वनप्लस India Store, Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उठा सकते हैं.

Table of Contents

कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन पर ₹5,000 तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है. इसके अलावा कुछ डिवाइसेज पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा.

अगर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की बात करें तो वनप्लस 15 पर ₹3,000 का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹74,999 हो जाती है. वहीं वनप्लस 15R को ₹51,999 में खरीदा जा सकता है.

सबसे बड़े ऑफर्स पिछले साल के मॉडल्स पर मिल रहे हैं. वनप्लस 13 पर ₹12,000 का सीधा प्राइस कट और ₹5,000 का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹52,999 रह जाती है.

वहीं वनप्लस 13s पर ₹2,000 की कीमत कटौती और ₹3,000 बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत ₹49,999 हो जाती है.

Nord सीरीज की बात करें तो वनप्लस Nord 6 को ₹2,000 बैंक डिस्काउंट के बाद ₹40,999 में खरीदा जा सकता है. इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. वहीं Nord CE6 की कीमत ₹29,999 और Nord CE6 Lite की कीमत ₹21,499 हो गई है.

टैब पर भी डिस्काउंट
टैबलेट खरीदने वालों के लिए भी कंपनी ने कई ऑफर्स पेश किए हैं. वनप्लस Pad 4 पर ₹3,000 बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹56,999 हो जाती है. इसके साथ Stylo Pro स्टायलस मुफ्त दिया जा रहा है. वहीं वनप्लस Pad Go 2 की कीमत ₹26,999 रखी गई है और इसके साथ Stylo Go 2 फ्री मिल रहा है. वनप्लस Pad Lite को ₹16,999 में खरीदा जा सकता है.

ईयरबड्स भी सस्ते में
ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे डिस्काउंट मिल रहे हैं. वनप्लस Buds Pro 3 की कीमत घटकर ₹11,999 हो गई है, जबकि वनप्लस Buds 4 को ₹6,099 में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा Nord Buds और Bullets Wireless सीरीज के कई प्रोडक्ट्स पर भी छूट दी जा रही है.

अगर आप वनप्लस का नया स्मार्टफोन, टैबलेट या ईयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News