Tach – Vivo V80 Price: DSLR जैसा कैमरा और 7,200mAh बैटरी, कितने में मिलेगा Vivo V80? जानिए लीक कीमत और खूबियां

Powered by :

Last Updated:

Vivo V80 Price : वीवो वी80 की चर्चा पिछले काफी समय से है. वीवो का यह फ्लैगशिप फोन कल भारत में लॉन्‍च हो जाएगा. कंपनी के अभी इस फोन का रेट नहीं बताया है, लेकिन सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीवो वी80 की कीमत 63000 रुपये से शुरू होगी.

Vivo V80 Price: DSLR जैसा कैमरा और 7,200mAh बैटरी, कितने में मिलेगा Vivo V80? Zoom

Vivo V80 में 7,200mAh की बैटरी लगी हो सकती है. (Photo : @yabhishekhd/X)

नई दिल्‍ली. भारत में वीवो वी80 (Vivo V80) कल यानी 6 अक्‍टूबर को लॉन्‍च होगा. कंपनी ने अभी अपने इस फ्लैगशिप फोन की कीमत और फीचर्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स और रेट ऑनलाइन लीक हो गए हैं. लीक्‍स के मुताबिक फोन में DSLR जैसी क्लैरिटी देने वाला 50MP का 3x टेलीफोटो कैमरा और 7,200mAh की बैटरी मिलेगी और इसकी कीमत ₹63,000 से शुरू होगी.

टिप्स्टर अभिषेक यादव की X पर की गई पोस्ट के मुताबिक, Vivo V80 स्मार्टफोन तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध हो सकता है. यादव के मुताबिक, इसके बेस मॉडल यानी 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत ₹63,000 हो सकती है. Vivo V80 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की संभावित कीमत ₹70,000 है. 8GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹80,000 के आसपास होने का अनुमान है.


Source link

Back to top button