Tach – जिस फोन से द. कोरियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ ली फोटो, क्या है उसमें खास, जानिए कितनी है कीमत

Last Updated:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सैमसंग चेयरमैन की वायरल सेल्फी भारत में बने Galaxy Z Flip7 से ली गई, जिसने मेक इन इंडिया को ग्लोबल मंच पर दिखा दिया. यह सिर्फ एक फोटो नहीं बल्कि भारत के नोएडा को दुनिया के बड़े टेक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने का मजबूत संदेश है.
- फोन में क्या है ऐसा खास जो बना ग्लोबल चर्चा का केंद्र
- लाइव ट्रांसलेशन, एआई एडिटिंग
- भारत में कीमत
- एक सेल्फी के पीछे छुपा बड़ा संदेश
- मार्केटिंग का मास्टरस्ट्रोक
- About the Author
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सैमसंग चेयरमैन की वायरल सेल्फी भारत में बने Galaxy Z Flip7 से ली गई, जिसने मेक इन इंडिया को ग्लोबल मंच पर दिखा दिया. यह सिर्फ एक फोटो नहीं बल्कि भारत के नोएडा को दुनिया के बड़े टेक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने का मजबूत संदेश है.
यह तस्वीर मेक इन इंडिया के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा रही है.
नई दिल्ली. दुनिया की नजरें एक तस्वीर पर टिक गई हैं, लेकिन असली कहानी उस फोन की है जिससे यह तस्वीर ली गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और सैमसंग (Samsung) के चेयरमैन ली जे योंग की जो सेल्फी वायरल हो रही है, वह किसी आम स्मार्टफोन से नहीं बल्कि भारत में बने Galaxy Z Flip7 से ली गई है. यह सिर्फ एक फोटो नहीं बल्कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग ताकत का ग्लोबल शोकेस बन गई है.
सैमसंग ने खुद इस फोटो को शेयर करते बताया कि यह फोन उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित फैक्ट्री में बना है. यानी जो फोल्डेबल फोन दुनिया के सबसे एडवांस स्मार्टफोन्स में गिना जाता है, वह अब पूरी तरह भारत में तैयार हो रहा है. यही वजह है कि इस एक सेल्फी ने ‘नोएडा टू वर्ल्ड’ की कहानी को मजबूत कर दिया है.
फोन में क्या है ऐसा खास जो बना ग्लोबल चर्चा का केंद्र
सैमसंग ने इस बार Flip7 को सिर्फ डिजाइन अपग्रेड नहीं दिया, बल्कि इसे एक प्रीमियम टेक्नोलॉजी शोकेस बना दिया है. फोन की बाहरी स्क्रीन अब 4.1 इंच की हो गई है, जो किनारे से किनारे तक फैली हुई है. इससे बिना फोन खोले ही मैसेज, ऐप्स और टाइपिंग का अनुभव काफी बेहतर हो गया है. अंदर की स्क्रीन 6.9 इंच की है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्मूथनेस काफी बेहतर हो जाती है. मजबूती के लिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम दिया गया है, जो इसे हल्का और ज्यादा टिकाऊ बनाता है.
लाइव ट्रांसलेशन, एआई एडिटिंग
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है और साथ में Galaxy AI फीचर्स जोड़े गए हैं. लाइव ट्रांसलेशन, एआई फोटो एडिटिंग और नया FlexCam AI मोड इस फोन को बाकी फोल्डेबल से अलग बनाते हैं. कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है, जबकि 4300mAh बैटरी इसे पूरे दिन चलाने के लिए काफी मानी जा रही है.
भारत में कीमत
भारत में इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,09,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसका सस्ता वर्जन Flip7 FE करीब 89,999 रुपये में उपलब्ध है, जिससे फोल्डेबल फोन को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है.
एक सेल्फी के पीछे छुपा बड़ा संदेश
यह पूरी घटना सिर्फ टेक्नोलॉजी लॉन्च नहीं है, बल्कि डिप्लोमेसी और बिजनेस का भी बड़ा संकेत है. इसी मौके पर भारत और दक्षिण कोरिया ने इंडिया-कोरिया डिजिटल भ की शुरुआत की है, जिसके तहत दोनों देश सेमीकंडक्टर और एआई जैसे सेक्टर में साथ काम करेंगे. इसका सीधा मतलब है कि भारत अब सिर्फ मोबाइल असेंबली हब नहीं रहना चाहता, बल्कि चिप और एडवांस टेक्नोलॉजी के ग्लोबल सप्लाई चेन में भी अपनी जगह मजबूत करना चाहता है.
मार्केटिंग का मास्टरस्ट्रोक
मार्केटिंग की भाषा में इसे हाई स्टेक्स प्रोडक्ट प्लेसमेंट कहा जाता है. जब किसी देश का प्रधानमंत्री और एक ग्लोबल टेक कंपनी का चेयरमैन एक साथ किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो वह ब्रांड के लिए सबसे बड़ा विज्ञापन बन जाता है. इस सेल्फी ने वही काम किया है. यह दिखा दिया कि भारत अब सिर्फ बाजार नहीं बल्कि हाई एंड टेक्नोलॉजी प्रोडक्शन का केंद्र बन चुका है.
About the Author
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Source link








