Tach – WhatsApp पर आया शादी का कार्ड, क्लिक करते ही खाली हो गया बैंक अकाउंट, सेफ रहने के लिए क्या करें, क्या न करें

Powered by :

Last Updated:

बेंगलुरु में WhatsApp के जरिए भेजे गए फर्जी वेडिंग कार्ड APK से एक व्यक्ति के ₹5 लाख उड़ गए. जानिए ये स्कैम कैसे हुआ और Google Play Store जैसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करना क्यों जरूरी है. साथ ही जानें बचाव के जरूरी टिप्स.

ख़बरें फटाफट

WhatsApp पर आया शादी का कार्ड, क्लिक करते ही उड़े 5 लाख, कैसे रहें सेफZoom

इस एक गलती से उड़ सकते हैं आपके पैसे, जानें कैसे बचें

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला साइबर फ्रॉड मामला सामने आया है, जहां एक बिजनेसमैन को WhatsApp पर आया एक फर्जी वेडिंग इनवाइट भारी पड़ गया. इस एक छोटी सी गलती की वजह से उन्हें ₹5 लाख से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 42 साल के शख्स को वॉट्सऐप पर शादी का निमंत्रण मिला, जिसमें एक फाइल अटैच थी. ये फाइल देखने में बिल्कुल डिजिटल वेडिंग कार्ड जैसी लग रही थी, इसलिए उन्हें इस पर कोई शक नहीं हुआ. लेकिन असल में यह एक APK फाइल थी, जो एंड्रॉयड ऐप इंस्टॉल करने के लिए इस्तेमाल होती है.

जैसे ही उन्होंने इस फाइल को डाउनलोड करके इंस्टॉल किया, उनका स्मार्टफोन साइबर अपराधियों के कंट्रोल में चला गया. बताया जा रहा है कि इस मैलिशियस ऐप ने फोन की कई जरूरी परमिशन हासिल कर ली, जिसमें बैंकिंग ऐप्स, मैसेज और OTP तक का एक्सेस शामिल हो सकता है.

इसके बाद कुछ ही मिनटों में उनके बैंक अकाउंट से ₹5,00,440 की UPI ट्रांजैक्शन कर ली गई. पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद Bharatiya Nyaya Sanhita के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह किसी बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा भी हो सकता है.

कैसे काम करता है यह स्कैम?

इस तरह के स्कैम में ठग लोगों को इमोशनल या भरोसेमंद दिखने वाले मैसेज भेजते हैं, जैसे शादी का कार्ड या इवेंट इनवाइट. यूजर जैसे ही अटैचमेंट डाउनलोड करता है, फोन में वायरस या स्पाइवेयर इंस्टॉल हो जाता है, जो चुपचाप डेटा चुरा लेता है.

कैसे रहें सुरक्षित?

ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

  1. किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करें
  2. ऐप्स हमेशा Google Play Store या Apple App Store से ही इंस्टॉल करें
  3. ऐप इंस्टॉल करते समय उसकी परमिशन ध्यान से पढ़ें
  4. संदिग्ध लिंक और फाइल से दूर रहें
  5. बैंकिंग और पेमेंट ऐप्स में 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर चालू रखें.

आज के डिजिटल दौर में साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है. एक छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Back to top button