Tach – Wi-Fi की स्पीड हो गई है धीमी? आज ही बदलें ये 5 सेटिंग्स, इंटरनेट चलेगा पहले से सुपरफास्ट

आजकल घर में इंटरनेट से जुड़े डिवाइस की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट TV, स्पीकर और दूसरे स्मार्ट डिवाइस सभी एक ही Wi-Fi नेटवर्क पर चलते हैं. ऐसे में कई बार इंटरनेट की स्पीड धीमी हो जाती है और वीडियो स्ट्रीमिंग, डाउनलोडिंग या गेमिंग के दौरान परेशानी होने लगती है.

अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार टेक्नीशियन को बुलाने की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान बदलाव करके आप घर के Wi-Fi की स्पीड बेहतर कर सकते हैं.

Wi-Fi राउटर की जगह बदलें

राउटर कहां रखा है, इसका सीधा असर Wi-Fi सिग्नल पर पड़ता है. कोशिश करें कि राउटर को घर के बीच वाले हिस्से में किसी खुली जगह पर रखें, ताकि सिग्नल अलग-अलग कमरों तक आसानी से पहुंच सके. राउटर को दीवार, अलमारी या किसी बंद जगह के अंदर रखने से बचें.

इसके अलावा माइक्रोवेव जैसे इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंस के बिल्कुल पास राउटर न रखें, क्योंकि इससे वायरलेस सिग्नल प्रभावित हो सकता है.

सही Wi-Fi बैंड इस्तेमाल करें

अगर आपका राउटर डुअल-बैंड सपोर्ट करता है तो आपको 2.4GHz और 5GHz दोनों नेटवर्क मिल सकते हैं. 5GHz बैंड ज्यादा तेज स्पीड देता है और वीडियो कॉल, 4K स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे कामों के लिए बेहतर रहता है.

वहीं 2.4GHz नेटवर्क की रेंज ज्यादा होती है, इसलिए राउटर से दूर रखे डिवाइस के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

राउटर को रीस्टार्ट करें

कई बार सिर्फ राउटर को रीस्टार्ट करने से भी Wi-Fi की समस्या ठीक हो जाती है. लगातार चलने के कारण राउटर गर्म हो सकता है या उसकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है. इसलिए कभी-कभी उसे बंद करके कुछ मिनट बाद दोबारा चालू करना फायदेमंद रहता है.

गैर-जरूरी डिवाइस हटाएं

आपके Wi-Fi से कितने डिवाइस जुड़े हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. राउटर की ऐप या सेटिंग्स में जाकर कनेक्टेड डिवाइस की लिस्ट चेक करें. जो डिवाइस इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें डिस्कनेक्ट कर दें. इससे नेटवर्क पर अनावश्यक लोड कम हो सकता है.

बहुत पुराना राउटर है तो अपग्रेड करें

अगर आपका राउटर कई साल पुराना है, तो सिर्फ सेटिंग बदलने से समस्या पूरी तरह ठीक नहीं होगी. पुराने राउटर नए Wi-Fi स्टैंडर्ड और ज्यादा डिवाइस को बेहतर तरीके से हैंडल नहीं कर पाते. ऐसे में नया और तेज राउटर लेना बेहतर विकल्प हो सकता है.

इन सबके बाद भी Wi-Fi स्पीड ठीक नहीं होती है, तो अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें. हो सकता है आपके इलाके में नेटवर्क या सिग्नल से जुड़ी कोई समस्या हो.


Source link

Back to top button