Technology, एपल वेलकम होम इवेंट आज: होमपैड डिस्प्ले से लेकर नई 4के टीवी तक, कंपनी के पिटारे से क्या-क्या निकलेगा? – Apple Welcome Home Event Homepad Smart Display New Apple Tv 4k Launch Expectations — INA

सार
iPhone 18 सीरीज की लॉन्च के बाद टेक दिग्गज एपल अब अपने Welcome Home इवेंट के साथ स्मार्ट होम मार्केट में बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले इस इवेंट में एपल का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomePad सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है। इसके साथ ही एपल इंटेलिजेंस से लैस नया Apple TV 4K और पावरफुल HomePod mini 2 भी दस्तक दे सकते हैं। पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें।

आईफोन 18 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च के बाद टेक दिग्गज एपल ने अब अपनी नजरें स्मार्ट होम सेगमेंट पर टिका दी हैं। एपल 13 अक्तूबर को अपने खास Welcome Home इवेंट के जरिए नए स्मार्ट डिवाइसेज के पोर्टफोलियो का खुलासा करने जा रही है। न्यूयॉर्क के ट्रिबेका में आयोजित होने वाला यह इवेंट भारत में शाम 6:30 बजे शुरू होगा, जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट में एपल किन बड़े प्रोडक्ट्स से पर्दा उठ सकता है और यूजर्स के लिए क्या खास लेकर आ रहा है, आइए विस्तार से जानते हैं।
HomePad: एपल का पहला स्मार्ट होम डिस्प्ले
- इस इवेंट का सबसे बड़ा शो-स्टॉपर एपल का नया स्मार्ट डिस्प्ले हो सकता है, जिसे टेक गलियारों में अनौपचारिक रूप से HomePad कहा जा रहा है। लीक्स के मुताबिक, इसमें 6-इंच की स्क्वायर स्क्रीन हो सकती है, जो एक हाफ-डोम बेस पर मेटल आर्म के सहारे टिकी होगी। एपल इसे दो वर्जन में पेश कर सकता है, जिसमें पहला काउंटरटॉप पर रखने के लिए और दूसरा दीवार पर माउंट करने के लिए होगा।
- यह डिवाइस घर के अलग-अलग मेंबर्स के लिए पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस ऑफर करेगा। इसके सॉफ्टवेयर में watchOS, tvOS और iPadOS के फीचर्स का मेल देखने को मिल सकता है।
नया Apple TV 4K: AI वाली Siri और नए चिपसेट से होगा लैस
- साल 2022 के बाद Apple TV 4K को आखिरकार बड़ा अपग्रेड मिलने जा रहा है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, नए Apple TV 4K का बाहरी डिजाइन पुराने मॉडल जैसा रह सकता है, जबकि इसके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें A19 या A19 Pro चिप मिलने की संभावना जताई जा रही है।
- नई चिप की मदद से डिवाइस में AI आधारित Siri और Apple Intelligence के फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इससे यूजर्स को टीवी पर कंटेंट खोजने, सवाल पूछने और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल करने में पहले से बेहतर अनुभव मिल सकता है। हालांकि, इन फीचर्स की उपलब्धता और सपोर्ट को लेकर एपल की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ यूजर्स चार फुल-साइज्ड होमपॉड स्पीकर्स को Apple TV के साथ कनेक्ट करके एक प्रीमियम 4-स्पीकर सराउंड साउंड सेटअप तैयार कर सकेंगे।
HomePod स्पीकर से जुड़ सकता है सराउंड साउंड फीचर
- एपल अपने टीवी और स्मार्ट स्पीकर के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भविष्य में यूजर्स Apple TV के साथ चार फुल-साइज HomePod स्पीकर जोड़कर सराउंड साउंड सेटअप तैयार कर सकेंगे।
- इस फीचर के आने पर घर में मूवी देखने और म्यूजिक सुनने का अनुभव बेहतर हो सकता है। हालांकि, यह सुविधा कब उपलब्ध होगी और किन डिवाइस पर काम करेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
HomePod mini 2 में मिल सकता है तेज प्रोसेसर
- एपल अपने छोटे स्मार्ट स्पीकर HomePod mini का नया वर्जन भी पेश कर सकता है। इसे HomePod mini 2 नाम दिए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें ओरिजिनल HomePod mini के S5 चिप की तुलना में ज्यादा तेज प्रोसेसर मिल सकता है।
- नया प्रोसेसर मिलने से स्पीकर में AI आधारित Siri फीचर्स का सपोर्ट मिलना आसान हो सकता है। इससे वॉयस कमांड को समझने और स्मार्ट होम डिवाइस के साथ काम करने की क्षमता बेहतर हो सकती है।
- कलर ऑप्शन के मामले में भी नया मॉडल कई विकल्पों के साथ आ सकता है। इनमें पिंक, व्हाइट, ग्रीन, ब्लू और ब्लैक रंग शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इन रंगों और फीचर्स की पुष्टि लॉन्च के समय ही हो सकेगी।
फिलहाल इन सभी डिवाइस को लेकर सामने आई जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। ऐसे में कीमत, उपलब्धता और फीचर्स की सही जानकारी के लिए एपल की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
और पढ़ें…