Technology, गर्मी और महंगाई के बावजूद ऑटो बाजार गुलजार: मई में बिकीं 25 लाख से ज्यादा गाड़ियां, टूटे सारे रिकॉर्ड! — INA

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए मई 2026 का महीना एतिहासिक रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, फ्यूल की कीमतों में बदलाव और देश भर में भीषण गर्मी के बावजूद, मई में गाड़ियों की कुल रिटेल बिक्री में 9.55% का शानदार उछाल आया है। इस महीने कुल 25,31,067 गाड़ियां बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने (मई 2025) में यह आंकड़ा 23,10,451 था। FADA के अनुसार, आमतौर पर मई का महीना ऑटो सेक्टर के लिए थोड़ा सुस्त माना जाता है, लेकिन इस बार पैसेंजर व्हीकल्स, टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स ने बिक्री के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Table of Contents