Technology, Bgmi Air: लो-एंड फोन वालों की मौज! भारत में इस दिन लॉन्च होगा बीजीएमआई गेम का लाइट वर्जन, क्या होगा खास? – Bgmi Air India Launch Date 10 December 1gb Download Size Closed Beta Testing — INA

सार
BGMI Air Launch Date India: BGMI खेलने का शौक है, लेकिन फोन में स्टोरेज कम होने के कारण गेम नहीं खेल पाते? Krafton India ऐसे खिलाड़ियों के लिए BGMI Air लेकर आ रही है। करीब 1GB डाउनलोड साइज वाला इस गेम की भारत में रीलीज डेट सामने आ गई है।
स्मार्टफोन में स्टोरेज कम है और दोस्तों के साथ BGMI खेलने का मन करता है? गेमर्स की इसी आम परेशानी को दूर करने के लिए क्राफ्टन इंडिया (Krafton India) एक शानदार तोहफा लेकर आ रहा है। भारत में 10 दिसंबर को BGMI Air की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। यह अपने ओरिजनल गेम का एक हल्का और फास्ट वर्जन है, जिसे खासतौर पर उन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिनके डिवाइस में हैवी गेम्स सपोर्ट नहीं करते या हैंग होने लगते हैं।
इस गेम का क्रेज गेमिंग कम्युनिटी में किस कदर है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि गूगल प्ले स्टोर पर इसके लिए 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। आइए जानते हैं इस नए अवतार में क्या-कुछ खास मिलने वाला है।
सिर्फ 1GB होगा साइज, ओरिजिनल गेम रहेगा सेफ
BGMI Air की सबसे बड़ी खासियत इसका कॉम्पैक्ट साइज है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस गेम का डाउनलोड साइज सिर्फ 1GB के आसपास होगा। यानी अब फोन की रैम या स्टोरेज फुल होने की टेंशन पूरी तरह से खत्म।
कंपनी ने यह भी साफ किया है कि BGMI Air एक बिल्कुल अलग एप के तौर पर उपलब्ध होगा। इसे खेलने के लिए आपको अपने फोन से ओरिजिनल BGMI एप को डिलीट करने या उसमें कोई छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, क्राफ्टन ने अभी तक इसकी मिनिमम सिस्टम रिक्वायरमेंट और एंड्रॉइड वर्जन का खुलासा नहीं किया है।
लॉन्च से पहले ही खेलें गेम!
गेम के ऑफिशियल लॉन्च से पहले क्राफ्टन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को इसे टेस्ट करने का एक्सक्लूसिव मौका दे रहा है। कंपनी 20 नवंबर से 24 नवंबर के बीच ‘क्लोज्ड बीटा टेस्टिंग’ (Closed Beta Testing) आयोजित कर रही है। फिलहाल यह टेस्टिंग केवल दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के गेमर्स के लिए रखी गई है। इसका मुख्य मकसद खिलाड़ियों से सीधा फीडबैक लेकर गेम को फाइनल रिलीज से पहले पूरी तरह बग-फ्री और स्मूथ बनाना है।
कैसे बनें बीटा टेस्टिंग का हिस्सा?
अगर आप उन शुरुआती लकी गेमर्स में शामिल होना चाहते हैं जो सबसे पहले BGMI Air खेलेंगे, तो इसके लिए एक बेहद दिलचस्प प्रक्रिया रखी गई है:
ऑडिशन वीडियो:
आपको 15 से 60 सेकंड का एक मजेदार वीडियो बनाना होगा, जिसमें आपको बताना है कि क्राफ्टन आपको ही यह शुरुआती मौका क्यों दे।
टैगिंग:
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए BGMI Air के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को जरूर टैग करें।
फॉर्म फिलिंग:
इसके बाद BGMI के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (@battlegroundsmobilein_official) के बायो में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
जरूरी शर्तें:
इस टेस्टिंग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। साथ ही, आपके पास एक वैलिड सरकारी फोटो आईडी और मौजूदा BGMI अकाउंट होना अनिवार्य है।