Technology, ओपनएआई जीपीटी-6 एस्ट्रा के रोलआउट में हुई गड़बड़ी: सैम ऑल्टमैन ने मांगी माफी; अब किन यूजर्स को मिलेगा मुआवजा? – Gpt-6 Astra Rollout Trouble, Sam Altman Apologizes Paid Users Face Access Issues — INA

सार
ओपनएआई के नए एआई मॉडल जीपीटी-6 एस्ट्रो के लॉन्च के बाद कंपनी को यूजर्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा। कई पेड सब्सक्राइर्ब्स का कहना है कि सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद उन्हें नए मॉडल का एक्सेस नहीं मिल पा रहा है। इस परेशानी के बीच ओपनएआई एआई सीईओ ने रोलआउट को लेकर माफी मांगी है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले विस्तार से…

दिग्गज कंपनी ओपनएआई के लेटेस्ट एआई मॉडल जीपीटी-6 एस्ट्रा का डेब्यू विवादों और तकनीकी परेशानियों से घिर गया है। भारी सब्सक्रिप्शन शुल्क चुकाने के बावजूद हजारों पेड यूसर्ज को नए मॉडल का एक्सेस न मिलने की वजह से सोशल मीडिया पर नाराजगी देखने को मिल रही है। हालांकि यूजर्स की लगातार आलोचना आने के बाद सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।
लॉन्च के बाद क्यों हुई परेशानी?
- जीपीटी-6 एस्ट्रा का रोलआउट सभी यूजर्स के लिए एक साथ नहीं किया गया। शुरुआत में इसे सीमित एंटरप्राइज यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। खासकर वह लोग जो ओपनएआई के साइबरसिक्योरिटी प्रोग्राम से जुड़े हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी गई है। प्लस, प्रोबिजनेस, और सामान्य एंटरप्राइज सब्सक्राइबर्स के साथ-साथ ओपनएआई एपीआई, एडब्ल्यूएस बेडरॉक या माइक्रोसोफ्ट एज्योर का उपयोग करने वाले डेवलपर्स को कुछ दिनों का इंतजार करने के लिए कहा गया है।
- इस वजह से कई पेड चैटजीपीटी यूजर्स को नया मॉडल तुरंत इस्तेमाल करने का मौका नहीं मिला। खासतौर पर प्रो यूजर्स के बीच इसे लेकर नाराजगी ज्यादा देखने को मिली, क्योंकि वे नए मॉडल के लॉन्च के समय जल्दी एक्सेस मिलने की उम्मीद रखते हैं।
ओपनएआई एआई के सीईओ ने क्या कहा?
यूजर्स की नाराजगी और शिकायतों के बीच ओपनएआई एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया पर एस्ट्रा के रोलआउट को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने माना कि लॉन्च का अनुभव उम्मीद के अनुसार सुचारू नहीं है। कहा कि कंपनी एस्ट्रा को जल्द से जल्द ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने पर काम कर रही है। उन्होंने यूजर्स के धैर्य की भी सराहना की। हालांकि, उन्होंने एक्सेस की कोई पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन यह संकेत जरूर दिया है कि यूजर्स वीकेंड के दौरान एस्ट्रा इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इस बारे में वह कोई पक्का वादा नहीं कर सकते।
पेड यूजर्स को मिलेगा अतिरिक्त रीसेट
यूजर्स के लिए राहत की बात है कि यह ओपनएआई की इंजीनियरिंग टीम की ओर से एक मुआवजा व्यवस्था की जानकारी भी सामने आई है। कोडेक्स इंजीनियरिंग लीड थिबॉल्ट सोटियॉक्स के मुताबिक, जिन पेड चैटजीपीटी यूजर्स को एस्ट्रा का एक्सेस नहीं मिल पा रहा है, उन्हें बिना एक्सेस वाले हर दिन के लिए एकबैंक्ड रीसेट मिलेगा। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से शुरू होने की बात कही गई है। यानी जिन यूजर्स को मॉडल के एक्सेस का इंतजार करना पड़ रहा है, उनके लिए बाद में अतिरिक्त उपयोग का लाभ दिया जा सकता है।
GPT-6 Astra इतना खास क्यों है?
जीपीटी-6 एस्ट्रा को ओपनएआई ने अपना सबसे सक्षम मॉडल बताया है। कंपनी के अनुसार यह कंप्यूटर इस्तेमाल, वेब ब्राउजिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबरसिक्योरिटी, विज्ञान और प्रोफेशनल काम जैसे क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करता है।
लेकिन एस्ट्रा की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी साइबरसिक्योरिटी क्षमता को लेकर हो रही है। ओपनएआई के अनुसार एस्ट्रा पहला मॉडल है जो उसके प्रीपेयर्डनेस फ्रेमवर्क में साइबरसिक्योरिटी के क्रिटिकल थ्रेसहोल्ड तक पहुंचा है।