Technology, iPhone 18 Pro में क्या होगा नया?: लॉन्च से पहले लीक हुई डिजाइन, बैटरी, कैमरा व AI की डिटेल्स; यहां जानें सबकुछ — INA

iPhone 18 Pro Launch: फिलहाल सामने आई रिपोर्ट के अनुसार एपल सितंबर 2026 में अपने वार्षिक लॉन्च इवेंट के दौरान आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को पेश कर सकता है। लीक्स के मुताबिक यह इवेंट आठ या नौ सितंबर को आयोजित हो सकता है, जबकि सितंबर 2026 से नए iPhone की बिक्री और पहली डिलीवरी शुरू होने की संभावना है।


इस बार तो चर्चाएं यह भी हैं कि एपल लॉन्च को दो हिस्सों में बांट सकता है। यानी सितंबर में Pro मॉडल्स और फोल्डेबल iPhone पेश किए जा सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18, iPhone 18e और अगला iPhone Air 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

डिजाइन और कलर कैसे हो सकता है?


  • लीक्स के अनुसार iPhone 18 Pro का डिजाइन मौजूदा प्रो मॉडल जैसा ही रहेगा। फ्लैट-एज फ्रेम और ट्रिपल कैमरा लेआउट बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन रियर पैनल को पहले से ज्यादा सीमलेस बनाया जा सकता है।

  • कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बड़ा हो सकता है और बड़ी बैटरी व बेहतर कूलिंग सिस्टम के कारण फोन पहले से थोड़ा मोटा भी हो सकता है।

  • कलर ऑप्शन्स की बात करें, तो नया डार्क चेरी फिनिश इस साल ग्राहकों को खूब आकर्षित कर सकता है। इसके अलावा लाइट ब्लू, सिल्वर और डार्क ग्रे रंग मिलने की संभावना भी पाई जा रही है।

डिस्प्ले में Dynamic Island हो सकता है छोटा


  • रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। हालांकि आपको सबसे बड़ा बदलाव डायनमिक आईलैंड में देखने को मिल सकता है। 

  • कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फेस आईडी के कुछ कंपोनेंट्स डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किए जा सकते हैं। जिससे डायनामिक आईलैंड पहले से छोटा दिखाई देगा, इसके अलावा बेहतर बैटरी एफिशिएंसी के लिए LTPO+ OLED डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है।

नई A20 Pro चिप से मिलेगा AI और परफॉर्मेंस बूस्ट


  • आईफोन18 Pro सीरीज में TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित नई A20 Pro चिप मिलने की संभावना है। यह चिप तेज परफॉर्मेंस, बेहतर गेमिंग, कम पावर खपत और ऑन-डिवाइस एआई फीचर्स को पहले से ज्यादा सक्षम बना सकती है।

  • इसके अलावा कुछ बातें ऐसी भी हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस बार एपल बैटरी पर भी फोकस कर रहा है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि आईफोन यूजर्स की बैटरी को लेकर हमेशा से शिकायत रही है। 

  • लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में लगभग 5,391mAh से 5,567mAh तक की बैटरी मिल सकती है। बड़ी बैटरी के कारण प्रो मॉडल्स पहले से थोड़े मोटे और भारी हो सकते हैं।

कैमरा में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड


  • एपल ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप को बरकरार रख सकता है, लेकिन हार्डवेयर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

  • रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्य कैमरे में वेरिएबल अपर्चर लेंस, नया स्टैक्ड इमेज सेंसर, बेहतर Telephoto कैमरा और 24MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं कैमरा कंट्रोल बटन को भी पूरी तरह प्रेशर-सेंसिटिव बनाया जा सकता है।

नई कनेक्टिविटी और AI फीचर्स


  • आईफोन 18 Pro में Apple का नया C2 Modem मिलने की संभावना है, जिससे बेहतर नेटवर्क स्पीड और पावर एफिशिएंसी मिल सकती है।

  • इसके अलावा इमरजेंसी मैसेजिंग से . बढ़कर सैटेलाइट कनेक्टिविटी के नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। फोन iOS 27 के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसमें नई सिरी और एपल के लेटेस्ट AI फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?


  • एपल ने अभी तक कीमत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार 2nm चिप, नई बैटरी और कैमरा अपग्रेड के कारण इस बार कीमत बढ़ सकती है।

  • हालांकि यह सभी दावें अभी सिर्फ लीक रिपोर्ट में सामने आए हैं, फिलहाल एपल की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Source link

Back to top button