मेघालय: अवैध कोयला खदान में भयानक धमाका, 16 मजदूर मरे, कई लोग फंसे
.webp?w=1200&resize=1200,630&ssl=1)
Meghalaya Coal Mine Blast: पूर्वोत्तर राज्य मेघालय से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक कोयला खदान में धमाके में कई मजदूरों की मौत हो गई. कई लोग अभी भी फंसे बताए जा रहे हैं. आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के तहत मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट होने से 16 मजदूरों की मौत हो गई. वहीं कई घायलों के फंसे होने की आशंका है.
पुलिस ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं. अब तक 16 शव बरामद किए हैं. विस्फोट के वक्त खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है. खदान में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है.
खदान में गैस रिसाव की आशंका
शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा.
ये भी पढ़ें: कोरियन गेम की लत में तीन बहनों के आत्महत्या मामले में नया खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट की बात सामने आई
मेघालय: अवैध कोयला खदान में भयानक धमाका, 16 मजदूर मरे, कई लोग फंसे
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)

.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)
.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)


.webp?w=390&resize=390,220&ssl=1)

