दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का आगाज:14 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा; खेल मंत्री आशीष सूद ने त्यागराज स्टेडियम में किया उद्घाटन- INA NEWS

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में गुरुवार को 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल (2026-27) का आगाज हुआ। शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय इन खेलों का आयोजन कर रहा है। तीन चरणों में होने वाली 14 खेल प्रतियोगिताओं में देशभर के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 14 हजार से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। पहला चरण 22 से 28 अक्टूबर, दूसरा 30 अक्टूबर से 5 नवंबर और तीसरा चरण 28 जनवरी से 3 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियानों से खेलों के प्रति नजरिया बदला है। अब खेल युवाओं के लिए करियर का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण, चिकित्सा, आवास और परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि नई खेल नीति के तहत ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 7 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 5 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button