UP News: 3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग मुंबई गई थी बिजनौर की रुखसाना, कूड़े के ढेर में मिला सड़ा-गला शव; हत्या कर फेंका गया! – INA

Bijnor News: बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र के सादकपुर गांव की रहने वाली रुखसाना (27) की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव बांद्रा इलाके में कूड़े के ढेर और झाड़ियों के बीच मिला. रुखसाना करीब तीन हफ्ते से लापता थी. वह अपने पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी मोहम्मद साकिब सिद्दीकी के साथ मुंबई चली गई थी. शव मिलने की खबर से बिजनौर में उसके परिवार में मातम पसर गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में प्रेमी, उसकी पहली पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
रुखसाना की शादी करीब पांच साल पहले मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र के रहने वाले नईम से हुई थी. उसके दो बेटे और एक बेटी हैं. बताया जा रहा कि शादी के बाद रुखसाना का अपने गांव सादकपुर उर्फ सुल्ताननगर के रहने वाले मोहम्मद साकिब सिद्दीकी से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. साकिब मुंबई में ऑटो चलाता था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के बाद रुखसाना ने अपने पति और तीनों बच्चों को छोड़ने का फैसला किया. 9 जुलाई को वह साकिब के साथ मुंबई चली गई. इसके बाद दोनों ने वहां साथ रहना शुरू कर दिया.
ये भी पढे़ं- अभी लखनऊ जेल में ही कटेंगी श्रद्धा दुबे की रातें, कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज; जज ने क्या कहा?
प्रेमी की पहली पत्नी भी मुंबई में रहती थी साथ
मुंबई पहुंचने के बाद साकिब और रुखसाना सांताक्रूज इलाके में किराए के कमरे में रहने लगे, लेकिन इस रिश्ते में एक और पेच था. साकिब पहले से शादीशुदा था. उसकी पहली पत्नी शहरीन भी बिजनौर के नहटौर की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक, शहरीन भी मुंबई में साकिब के साथ रहने लगी थी. ऐसे में एक ही घर में साकिब, उसकी पहली पत्नी और रुखसाना के रहने से तनाव बढ़ने लगा. बताया जा रहा कि घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी. इसी बीच शहरीन ने अपने पिता सरताज, भाई समीर और मां फरजाना को भी बिजनौर से मुंबई बुला लिया.
अचानक लापता हो गई थी रुखसाना
साकिब के मुताबिक, 27 सितंबर को वह रोज की तरह ऑटो चलाने के लिए घर से निकला था. देर शाम जब वह वापस लौटा तो रुखसाना कमरे में नहीं थी. काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद साकिब ने आरोप लगाया कि उसकी पहली पत्नी शहरीन और उसके मायके वालों ने मिलकर रुखसाना को गायब किया है.
बांद्रा में कूड़े के ढेर के पास मिला सड़ा-गला शव
रुखसाना के लापता होने के करीब 20 दिन बाद 18 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक महिला का शव मिला. पुलिस को यह शव झाड़ियों और कूड़े के ढेर के पास पड़ा मिला था. शव काफी सड़-गल चुका था. जांच के दौरान उसकी पहचान रुखसाना के रूप में हुई. शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई.
रुखसाना की मौत की खबर मिलने के बाद उसके मायके के लोग मुंबई पहुंचे. कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार को बिजनौर के सादकपुर गांव लाया गया. शव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. रुखसाना के तीनों बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में गमगीन माहौल के बीच परिजनों ने रुखसाना को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया. उधर, मुंबई पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस साकिब, उसकी पहली पत्नी शहरीन और उसके मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है.
3 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग मुंबई गई थी बिजनौर की रुखसाना, कूड़े के ढेर में मिला सड़ा-गला शव; हत्या कर फेंका गया!
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,