ऐसा वीडियो शूट करते हुए पकड़ा जाता है बच्चा, फिर मां करती है जमकर धुनाई #INA

सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए कुछ पता नहीं होता है. कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो अपने आप में हैरान करने वाला होते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद आप हिल जाएंगे. हम आपके साथ एक ऐसा ही वीडियो शेयर करने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आपको अपने ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चा वीडियो शूट कर रहा होता है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों के बीच वायरल हो रहा है. 

अचानक मां की हो जाती है एंट्री

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बच्चा वीडियो शूट कर रहा होता है. इस वीडियो में बच्चा यूट्यूब के लिए वीडियो बना रहा होता है. बच्चा अपने अंदाज में वीडियो स्टार्ट करता और बोलता है, मेहरबान कदरदान, तो आप देख रहे हैं एडी किंग. इसी के साथ आज का वीडियो स्टार्ट करते हैं. जय श्री राम बोलकर,  इसके बाद जो होता है, शायद बच्चे को यकीन नहीं होता है कि उसके साथ ऐसा भी हो जाएगा.

बच्चे की मां आती है और उसके ऊपर चिल्लाती है. बच्चे को मारने लगती है. वीडियो को देख ऐसा लगता है कि बच्चे की मां नहीं चाहती है कि वो वीडियो बनाए. बच्चे का बैकग्राउंड का पर्दा हटा देती है. बच्चा रोने लगता है. उसकी मां उसे खुब मारती है. 

ये भी पढ़ें- क्रिकेट ग्राउंड के बीच हार्दिक पांड्या की फजीहत, फिर संजय मांजरेकर की एंट्री ने बदल दिया रुख

हर किसी की फैमिली ऐसी नहीं होती

इस वीडियो को एक्स यूजर ने शेयर किया है. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं. एक एक्स यूजर ने लिखा कि हर किसी की मां कैरी मिनाती की तरह नहीं होती हैं. एक यूजर ने लिखा कि आज की तारीख में बच्चों को वीडियो बनाने से नहीं रोकना चाहिए. एक एक्स यूजर ने लिखा कि भाई आप कुछ भी कहिए, मां को लगा होगा कि ये फ्यूचर नहीं है क्योंकि वो इस दुनिया से अभी अवेयर नहीं होंगी. वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी है.

ये भी पढ़ें- पिटबुल का आतंक, प्यार के चक्कर में युवती के साथ खतरनाक हादसा!



#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
डिस्क्लेमरः यह न्यूज़स्टेट डॉट कॉम न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ आई एन ए टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज़स्टेट डॉट कॉम की ही होगी.

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News