Nation- बिहार: मिड-डे मील में गिरी छिपकली, खाना खाने से 70 से अधिक बच्चे बीमार, मचा हड़कंप- #NA

सांकेतिक तस्वीर
बिहार के मधेपुरा जिले में एक मिडिल स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया है, जब शनिवार को मिड-डे मील का खाना खाने के बाद स्कूल के 70 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए, जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में दहशत फैल गई. बीमार छात्रों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया .
घटना मधेपुरा सदर ब्लॉक के साहूगढ़ के कारू टोला में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हुई. अधिकारियों के अनुसार, खाना खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट जैसे लक्षण महसूस होने लगे, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं इसके बाद अस्पताल में सभी बच्चों के अभिभावक भी पहुंच गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. हालात में सुधार होने के बाद देर शाम सभी पीड़ित बच्चों को उनके घर भेज दिया गया.
खाना खाने के बाद कैसे बीमार हो गए बच्चे?
शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि बीमारी खाने में मिलावट की वजह से हुई हो सकती है और शक है कि मिड-डे मील में छिपकली गिर गई थी. यह खाना सरकार की मिड-डे मील स्कीम के तहत एक NGO द्वारा सप्लाई किया गया था.
एक बच्ची की हालत गंभीर
प्रभावित छात्रों को एम्बुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर बच्चों को इलाज के बाद आराम होने पर घर भेज दिया गया है. हालांकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में है.
अस्पताल पहुंचे शिक्षा अधिकारी
घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने अस्पताल का दौरा किया और कहा कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कुमार ने कहा कि खाने में छिपकली गिरी पाई गई और दूषित खाना खाने से बच्चे बीमार हुए. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बिहार: मिड-डे मील में गिरी छिपकली, खाना खाने से 70 से अधिक बच्चे बीमार, मचा हड़कंप
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,
.webp?w=220&resize=220,150&ssl=1)








