Tach – ₹3 लाख तक हो सकती है Apple के नए MacBook Pro की कीमत, टचस्क्रीन और Tandem OLED पैनल मिलने की चर्चा

ऐपल अपने ‘Pro and tell’ इवेंट में कई नए डिवाइस पेश कर सकती है. इनमें टचस्क्रीन वाला OLED MacBook Pro, OLED डिस्प्ले वाला iPad mini, नया iMac और M6 चिपसेट वाला MacBook Pro शामिल होने की उम्मीद है. संभावित लॉन्च से पहले OLED MacBook Pro की कीमत को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 300 से 500 डॉलर ज्यादा हो सकती है.

ऐपल ने 28 अक्टूबर के आसपास नए डिवाइस पेश करने की तैयारी की है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक सभी डिवाइस के फीचर्स, कीमत और उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. ऐसे में सामने आई कीमतों और स्पेसिफिकेशंस को फिलहाल लीक और अनुमान के तौर पर ही देखना चाहिए.

OLED MacBook Pro की कीमत ₹3.5 लाख से शुरू हो सकती है

टॉम्स गाइड की रिपोर्ट में Counterpoint Research के David Naranjo के हवाले से अनुमान लगाया गया है कि 14 इंच वाले OLED MacBook Pro की कीमत 2,799 से 2,999 डॉलर के बीच हो सकती है. तुलना करें तो मौजूदा 14 इंच MacBook Pro M5 Pro की शुरुआती कीमत 2,499 डॉलर है. भारत में इस मॉडल की कीमत ₹2,99,900 से शुरू होती है.

इस अनुमान के आधार पर नए OLED MacBook Pro की शुरुआती कीमत भारत में करीब ₹3.5 लाख तक पहुंच सकती है. हालांकि, यह केवल अनुमानित कीमत है और ऐपल की आधिकारिक घोषणा के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.

संभावित कीमत बढ़ने की वजह मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ती लागत के साथ नए हार्डवेयर अपग्रेड हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैपटॉप में टचस्क्रीन और Tandem OLED पैनल दिया जा सकता है. इसके अलावा, स्क्रीन पर मौजूदा नॉच की जगह Dynamic Island मिलने की भी उम्मीद है.

नया MacBook Pro 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले विकल्पों में आ सकता है. इसमें M5 Pro और M5 Max चिपसेट मिलने की संभावना भी जताई गई है. इसके साथ ही लैपटॉप का डिजाइन पहले से हल्का हो सकता है.

OLED iPad mini की कीमत भी लीक
ऐपल इवेंट में OLED डिस्प्ले वाला नया iPad mini भी पेश कर सकती है. Bloomberg के Mark Gurman के अनुमान के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत 799 डॉलर हो सकती है, जो भारत में करीब ₹1 लाख के आसपास बैठती है.

नए iPad mini में A20 Pro चिपसेट, लैंडस्केप ओरिएंटेशन वाला फ्रंट कैमरा, बेहतर स्पीकर और वॉटर रेजिस्टेंस जैसे अपग्रेड मिल सकते हैं. हालांकि, इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

नया iMac और M6 MacBook Pro भी हो सकते हैं लॉन्च

OLED डिवाइस के अलावा ऐपल के 24 इंच वाले नए iMac और M6 चिपसेट से लैस MacBook Pro पेश करने की भी चर्चा है. इन दोनों डिवाइस के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. भारत में इनके पिछले मॉडल की शुरुआती कीमत क्रमशः ₹2,39,900 और ₹1,74,900 रही है. नए मॉडल की कीमत और उपलब्धता का पता कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही चलेगा.


Source link

Back to top button