Tach – मिट्टी, दूध, पसीने के दाग को गायब कर देगी ये पावरफुल Haier F11 वाशिंग मशीन, मिलेंगे कई बड़े AI फीचर्स

Powered by :

Last Updated:

Haier ने भारत में नई F11 फ्रंट-लोड फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च की है. 12kg क्षमता, AI Wash, Ultra Fresh Air System, Smart Dosing और Washer-Dryer विकल्प के साथ यह मशीन स्मार्ट लॉन्ड्री के लिए शानदार विकल्प है.

ख़बरें फटाफट

मिट्टी, दूध, पसीने के दाग को गायब कर देगी ये पावरफुल Haier F11वाशिंग मशीनZoom

नई Haier F11 Washing Machine में AI Wash और Smart Dosing का कमाल

Haier ने भारत में अपनी नई F11 फ्रंट-लोड, फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन सीरीज लॉन्च कर दी है. यह नई सीरीज खासतौर पर उन परिवारों के लिए बनाई गई है जो कम मेहनत में स्मार्ट और आसान लॉन्ड्री एक्सपीरिएंस चाहते हैं. कंपनी ने इसमें कई AI फीचर्स और ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी दी है, जिससे कपड़े धोना पहले से ज्यादा आसान हो जाता है.

इस वॉशिंग मशीन का सबसे खास फीचर Ultra Fresh Air System है. कई बार लोग कपड़े धोने के बाद उन्हें मशीन के अंदर ही छोड़ देते हैं, जिससे बदबू आने लगती है. इस समस्या को खत्म करने के लिए मशीन वॉश पूरा होने के बाद भी ड्रम के अंदर लगातार हवा चलाती रहती है, जिससे नमी और बदबू कम होती है.

मशीन में AI Touch Panel दिया गया है, जिसमें आम बटन की जगह बड़ा और रंगीन इंटरफेस मिलता है. इसमें कॉटन, जींस, साड़ी जैसे अलग-अलग फैब्रिक के लिए प्रीसेट मोड्स दिए गए हैं. यूजर को सिर्फ कपड़ों के हिसाब से मोड चुनना होता है और मशीन बाकी काम खुद संभाल लेती है.

Haier ने इसमें एसेंस वॉश टेक्नोलॉजी भी दी है. इसमें स्मार्ट डोसिंग फीचर लोड के हिसाब से डिटर्जेंट की मात्रा तय करता है. Instant Dissolve Premix डिटर्जेंट को जल्दी घोलकर माइक्रोबबल बनाता है और 3D पावर स्प्रे इसे कपड़ों पर समान रूप से फैलाता है. इससे कपड़े बेहतर तरीके से साफ होते हैं और डिटर्जेंट की बचत भी होती है.

AI वन-टच और AI वॉश जैसे फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं. AI वन-टच के जरिए मशीन खुद ही वॉश सेटिंग्स चुन लेती है. वहीं AI वॉश मिट्टी, दूध या पसीने जैसे दागों को पहचानकर उसी हिसाब से वॉश साइकिल एडजस्ट करता है.

525mm का बड़ा पिलो-शेप ड्रम भारी कपड़ों जैसे कंबल और साड़ियों के लिए भी बेहतर मूवमेंट देता है. इसके अलावा डुअल स्प्रे सिस्टम और AI डाइनेमिक बैलेंस टेक्नोलॉजी मशीन को ज्यादा साफ, शांत और कम वाइब्रेशन वाला बनाते हैं.

कितनी है कीमत?
हायर F11 सीरीज 12kg क्षमता में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है. पहला केवल वॉशर मॉडल है, जिसकी कीमत 53,800 रुपये रखी गई है. वहीं वॉशर-ड्रायर वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये है. ग्राहक इसे रिटेल स्टोर्स और हायर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. कंपनी इस मशीन पर 4 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी और मोटर पर 12 साल की वारंटी भी दे रही है.

Haier F11 सीरीज उन लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है जो स्मार्ट, मजबूत और कम मेंटेनेंस वाली फुली-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News