यूपी – Hamirpur: तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, कपड़े धोने में व्यस्त थी मां, CM योगी ने जताया शोक – INA

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन समेत तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Table of Contents


गांव निवासी पार्वती पत्नी रमेश धोबी गुरुवार को अपने बच्चों शिवेंद्र (10), रुद्रांश (8) और मांडवी (5) के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब पर कपड़े धोने गई थीं। बताया गया कि पार्वती तालाब किनारे कपड़े धो रही थीं, जबकि तीनों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे।


Credit By Amar Ujala

Back to top button