यूपी – बांदा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत – INA

कालिंजर थानाक्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वहीं पति समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कटरा कालिंजर गांव निवासी कमल कुमार पत्नी सुनीता (30) और तीन बच्चों शिवानी (5), शिवांशी (3) और शिवांश (डेढ़ वर्ष) के साथ बाइक से अपनी ससुराल निवाइच गांव निमंत्रण में जा रहे थे। जैसे ही वह परिवार के साथ रामनगर चौराहे के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Table of Contents



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टर मनीष ने जांच के बाद सुनीता और शिवांश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कमल कुमार व दोनों बेटियां घायल हो गई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button