अमवार कालोनी के पास दो बाइक सवार आपस में भिड़े एक की हालत गंभीर रेफर ।

(दुद्धी) कोतवाली के अमवार गांव में चौकी के पास बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे दो बाइकों की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय निरंजन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी अमवार अपने बाइक से घर जा रहा था कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार 17 वर्षीय रामु पुत्र रामप्यारे निवासी गोहड़ा दोनों की बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई।

जिससे दोनों घायल हो गए।घायल अवस्था मे दोनों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया। जहाँ ड्यूटी में तैनात चिकित्सक राजेश सिंह के द्वारा निरंजन कुमार का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो युवक एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल में लाए गए थे ,जिसमें एक के सर पर हल्की छोटे थी ,वहीं दूसरे युवक निरंजन कुमार का बाया पैर दो जगह फैक्चर हो गया था और सर में भी चोटे थी , जिसका उपचार कर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button