दिल्ली में उबर राइडर ने लड़की से छेड़छाड़ की:पीड़ित बोली- शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, छोड़कर भागा- INA NEWS

दिल्ली में युवती से उबर राइडर ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित ने बताया कि घटना 12 मार्च की रात की है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी FIR नहीं दर्ज हुई है। युवती की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के मुताबिक 12 मार्च की रात करीब 1.28 बजे उसने रोहिणी सेक्टर 15 से पीतमपुरा के एमपी ब्लॉक मार्केट के लिए उबर बाइक बुक की थी। राइडर का नाम सचिन था। पीड़ित ने कहा- एप में पीतमपुरा जाने के लिए मैप में जो रास्त नजर आ रहा था, राइडर ने उस रास्ते की जगह दूसरा रास्ता चुना। इसके बाद उसने मुझे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो राइडर ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और तेजी से ब्रेक मारने लगा। मैंने डर के मारे शोर मचाया और चलती बाइक से कूदने की धमकी दी पीड़ित ने बताया कि मैंरे विरोध करने पर राइडर मुझे पीतमपुरा छोड़कर भाग गया। साथ ही उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। 12 मार्च: दिल्ली के होटल में मिली युवती की लाश वहीं, दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में 12 मार्च की रात को प्रिंस होटल के कमरे में 25 साल की लड़की की लाश मिली। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से कमरा 205 न खुलने की वजह से हमने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमरे का गेट खोला गया तो लड़की की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली, आसपास खून के निशान थे। पुलिस के मुताबिक युवती मौजपुर की रहने वाली थी। वह अभिषेक तिवारी नाम के व्यक्ति के साथ होटल में ठहरी थी, जो बाद में वहां से भाग गया। युवक की तलाश की जा रही है। दिल्ली में महिलाओं के साथ अपराध तेज राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 13,366 मामले दर्ज किए गए, जो देश के बड़े शहरों में सबसे ज्यादा हैं। इनमें 3,952 मामले किडनैपिंग के और 1,088 मामले रेप के दर्ज हुए। रिपोर्ट के अनुसार इन मामलों में पुलिस की चार्जशीट दर करीब 69.9% रही। हालांकि 2022 की तुलना में कुल मामलों में करीब 5.6% की कमी आई है, फिर भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में दिल्ली देश के मेट्रो शहरों में शीर्ष पर बनी हुई है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली- मणिपुर की महिला और उसके दोस्तों से मारपीट:मेघालय CM ने पुलिस सुरक्षा पर नाराजगी जताई, पुलिस ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया दिल्ली में एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट के लोगों के मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। 8 मार्च को साकेत नगर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास मणिपुर की रहने वाली युवती और उसके दोस्तों से मारपीट की घटना हुई। पूरी खबर पढ़ें…

Table of Contents

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News