यूपी – UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर करबन नदी के ऊपर बनेगा पुल, बड़ी समस्या होगी दूर; बोर्ड ने दी मंजूरी – INA

 यमुना एक्सप्रेसवे के 161 किमी चैनल से गुजरने वाली करबन नदी के ऊपर प्राधिकरण पुल बनाएगा। सोमवार को अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान यहां जलभराव हो जाता है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है।

भविष्य में यह क्षेत्र आगरा अर्बन सेंटर में भी शामिल होगा। हालांकि, लोगों की मुश्किलों को देखते हुए एक माइनर ब्रिज बनाने की मंजूरी बोर्ड ने दी है। इसके बनने से बारिश के दौरान भी सर्विस लेन होते हुए लोग वहां से गुजर सकेंगे।

इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को सुरक्षित रास्ता भी मिल सकेगा। बोर्ड से मंजूरी के बाद अब इसके निर्माण के लिए प्रक्रिया प्राधिकरण शुरू कर सकेगा। सिंचाई विभाग से भी इसके लिए समन्वय यमुना प्राधिकरण करेगा जिससे तेजी से निर्माण पूरा किया जा सके। 

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button