यूपी – हादसे ने छीनी खुशियां: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मौसा और भतीजे की मौत, पहले गोद हुई सूनी, अब मांग भी खाली – INA

Table of Contents

उन्नाव कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के मरकड़ा गांव के पास शनिवार रात किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मौसा और भतीजे की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पाली निवासी रंजीत (24) पुताई करते थे। उनके साढ़ू लज्जाराम सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के मझकरिया में रहते हैं। लज्जाराम भी पुताई करते हैं। लज्जाराम ने बताया कि शुक्रवार को रंजीत बाइक से पुताई करने बरवन गए थे।



देर रात वापस मझकरिया आ गए थे। रात लगभग 10:30 बजे रंजीत पाली जाने के लिए बाइक से निकले। मौसी से मिलने के लिए उनके साथ लज्जाराम का पुत्र रोहित (17) भी बाइक पर सवार हो गया। देर रात मरकड़ा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों सिर के बल जा गिरे। राहगीरों से घटना का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर लाया गया। यहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रंजीत को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button