यूपी – Budaun News: किसान के घर डकैती डालने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली – INA

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किसान निजाकत के घर हुई 19 लाख रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया। सोमवार देर रात चंदौसी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया।

Table of Contents

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी संभल और दो हापुड़ के रहने वाले हैं। मुठभेड़ के दौरान संभल के गांव जनेठा निवासी किशनपाल, प्रतापपुर निवासी मनोज और हापुड़ निवासी भूरा के पैर में गोली लगी है। इनके दो साथी दीपक और ओमवीर कॉम्बिंग के दौरान पकड़े गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती में लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं। तीन तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।

बीते मंगलवार को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में किसान निजाकत के घर सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 19 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए थे। विरोध करने पर परिवार को बुरी तरह पीटा था। घटना के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button