यूपी – गर्लफ्रेंड बनी कसाई: प्रेमी को घर बुलाकर ग्राइंडर मशीन से किए जिस्म के टुकड़े, बर्बरता यहीं नहीं थमी – INA

यूपी के फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग में प्रेमी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सिर्फ एक बार ही विजय और किरन की नजरें मिली थीं। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। पति के गुजरात में होने पर दोनों आठ माह तक खूब मिले। साथ जीने मरने की कसमें खाईं और अलग दुनिया बसाने की भी सोचने लगे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई पत्नी की फोटो पति के पास पहुंच गई। इस पर पति घर आया और पत्नी को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस तकरार के बाद पत्नी का प्रेम पति से उमड़ पड़ा और उसने प्रेमी विजय को घर बुलाया। यहां पति के साथ मिलकर उसे ग्राइंडर मशीन से काट डाला। इसके बाद शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर पेट्रोल डालकर जंगल में आग लगा दी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव निवासी विजय निषाद (20) पुत्र इंद्रपाल आठ मई को घर से हमीरपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह लापता हो गया। 10 मई को परिजन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच में हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के मनकी गांव निवासी कामता निषाद और पत्नी किरन पर संदेह हुआ।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पूछताछ में सामने आया कि किरन और विजय के बीच करीब आठ माह से प्रेम-प्रसंग था। पति को जानकारी होने पर वह गुजरात से नौकरी छोड़कर गांव लौट आया। पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्रसंग की बात पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर विजय की हत्या की साजिश रची।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पुलिस के अनुसार आठ मई को किरन ने फोन कर विजय को घर बुलाया। यहां पहले से मौजूद पति कामता ने लकड़ी के चौखट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में छिपाकर रखा गया। देर रात शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में भरा गया लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण हाथ-पैर अकड़ गए। इसके बाद दंपती बाजार से ग्राइंडर मशीन खरीदकर लाए और हाथ-पैर घर में ही काटे। शव को कानपुर क्षेत्र के रेउना थाना क्षेत्र के तहरापुर गुरैया जंगल में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। आरोपियों ने विजय का मोबाइल, पैनकार्ड, एटीएम कार्ड, जूते और चश्मा भी नष्ट कर खेतों में छिपा दिया था। पुलिस ने कॉल डिटेल और अंतिम लोकेशन की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News