यूपी – आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया: टास्क फोर्स पर खर्च 1.25 करोड़, आय महज 14 लाख रुपये; पार्षदों ने उठाए गंभीर सवाल – INA

आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया। नगर निगम के बजट का यही हाल रहा। निगम ने बजट में ऐसे गजब प्रावधान किए हैं कि अधिवेशन में पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा। एक मामला नगर निगम टास्क फोर्स का उठाया गया। कहा गया कि जिस पर निगम सालाना 1.25 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। मगर वह पॉलिथीन और अतिक्रमण पर केवल 14 लाख रुपये ही जुर्माना वसूल सका। इनके वेतन और गाड़ियों पर ही निगम जुर्माना वसूली से नौ गुना ज्यादा खर्च कर रहा है।
Table of Contents