यूपी – निवेश ट्रेंड: शेयर बाजार में अस्थिरता, बैंकों पर बढ़ा भरोसा, FD-PPF में पैसा लगा रहे लोग, 10000 करोड़ का उछाल – INA

शेयर बाजार में अस्थिरता, सराफा बाजार में उथल-पुथल और क्रिप्टो करेंसी पर टैक्स के चलते शहरी निवेशकों ने एक बार फिर बैंकों पर भरोसा जताया है। वह एफडी और पीपीएफ जैसी योजनाओं को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। यही वजह है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शहर के बैंकों में जमा धनराशि 10 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर एक लाख 18 हजार करोड़ (1,18,02,734) रुपये से अधिक हो गई, जबकि यह 2024-25 में एक लाख आठ हजार करोड़ (1,08,10,077) रुपये थी।
बैंकों पर भरोसा जताने वाले शहरी जमकर जोखिम भी उठा रहे हैं। बीते वित्तीय वर्ष में 64,47,433 करोड़ रुपये लोन लेकर उन्होंने इस बात का संकेत दिया है। इनमें पर्सनल और बिजनेस लोन भी शामिल हैं। लीड बैंक मैनेजर आदित्य दीपेंद्र चंद्र के अनुसार, बैंकों में जमा धनराशि में लगातार वृद्धि हो रही है। 2023-24 में बैंक जमा 1,05,61,034 रुपये था जो 2024-25 में बढ़कर 1,08,10,077 रुपये हो गया। लोन वितरण के मोर्चे पर भी लगातार तेजी देखी गई है।