यूपी – ITBP Jawan Mother Case: गैंगरीन की वजह से काटना पड़ा हाथ, कृष्णा और पारस हॉस्पिटल पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य – INA

कानपुर में आईटीबीपी जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी के हाथ काटे जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम पुलिस कृष्णा और पारस हॉस्पिटल पहुंची और वहां से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी अमान सिंह ने जांच के लिए दोनों अस्पतालों के प्रबंधन को नोटिस दिया। बुधवार को पुलिस वहां के स्टाफ से पूछताछ कर सकती है।

Table of Contents


फतेहपुर निवासी विकास सिंह ने मां निर्मला देवी को सांस की तकलीफ होने पर 13 मई को कृष्णा हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया था। आराम न मिलने और हाथ में सूजन आने पर 14 मई को मां को पारस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने संक्रमण की बात कह 17 मई को हाथ काट दिया। आईटीबीपी जवान ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button