यूपी – जनता दर्शन: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए नहीं, हर समस्या का समाधान कराएंगे – INA

गोरखपुर में बृहस्पतिवार को जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न जिलों से 150 लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनता दर्शन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित हुआ।

दिव्यांग के इलाज की व्यवस्था, पेंशन भी बहाल होगी

देवरिया से आए एक दिव्यांग ने इलाज के लिए सहायता देने का निवेदन किया। इस पर सीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। दिव्यांग से बातचीत में पता चला कि उसका आयुष्मान कार्ड नहीं है, इस पर सीएम ने जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को दिव्यांग पेंशन बहाल कराने के लिए भी निर्देशित किया। 

सीएम ने गोशाला में गोसेवा की

इससे पहले सीएम ने प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लिया। फिर उन्होंने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। गोवंश को अपने हाथ से गुड़ खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया। गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश के स्वास्थ्य एवं टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही देखभाल के जरूरी दिशानिर्देश दिए।


Credit By Amar Ujala

Back to top button