यूपी – Kanpur: 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाले को उम्रकैद, जुर्माना भी लगाया – INA

मानसिक रूप से बीमार नाबालिग से चार माह तक दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर देने वाले को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पवन कुमार राय ने उम्रकैद और दो लाख एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़िता को मिलेगी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी निर्देश दिया कि वह पीड़िता प्रतिकर योजना के तहत पीड़िता व उसकी एक साल की बच्ची की देखभाल व संरक्षण के लिए उचित क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करे।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

ट्रांसपोर्टनगर के ढकनापुरवा में मां की मौत के बाद अपनी नानी व मौसी के घर रह रही 13 वर्षीय नाबालिग के साथ पड़ोसी मो. कमालुद्दीन उर्फ मुन्ना भाई ने कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। रात को जब वह आंगन में सोती तो कमालुद्दीन उसे उठाकर बिस्कुट खिलाने के बहाने पार्क में ले जाता और दुष्कर्म करता था। चार माह बाद तबीयत बिगड़ने पर जब पीड़िता की मौसी ने जांच कराई तो वह चार माह की गर्भवती निकली थी।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। मौसी ने बाबूपुरवा थाने में 17 अक्तूबर 2023 को कमालुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अभियोजन की ओर से पीडि़ता, उसकी मौसी व नानी समेत नौ गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने कमालुद्दीन को दोषी मानकर सजा सुनाई।


Credit By Amar Ujala

Back to top button