यूपी – कानपुर: भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, माता-पिता और छह बच्चे दबे, चार बच्चों की हालत गंभीर – INA

सचेंडी थाना क्षेत्र के नयापुरवा कैंधा गांव में सोमवार भोर बारिश के बीच कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में छप्पर के नीचे सो रहे माता-पिता और उनके छह बच्चे दब गए। हादसे में सभी आठ लोग घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और कल्याणपुर सीएचसी पहुंचाया। गंभीर चार घायलों को डॉक्टरों ने हैलेट रेफर कर दिया।