Sport : विराट कोहली ने कुछ यूं दी जीवन की अनोखी सीख, फैंस का दिल जीतने के बाद कहा- 'पीछे मुड़कर देखना चाहिए, दुनिया की भागदौड़…' #INA

Virat Kohli : भारत के दाएं हाथ के 37 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 139 रनों की नाबाद मैराथन पारी खेली. विराट ने इस पारी की बदौलत इंडियन क्रिकेट टीम के पहले वनडे मैच में 296 रनों का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत दिला दी. इस मैच में विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े उन्होंने सचिन तेंदुलकर से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों के पीछे छोड़ दिया. विराट कोहली ने अपनी इस पारी के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने जीवन और कई निजी बातों का ज्रिक किया है. इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड्स हासिल करने और अपने प्रदर्शन पर भी बात की है. विराट ने देश के युवा खिलाड़ियों को भी बड़ा मैसेज दिया है. विराट कोहली ने क्या-क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं. 

विराट कोहली का रिकॉर्ड्स बनाने पर बड़ा बयान

विराट कोहली ने कहा कि, ‘मेरा फोकस कभी भी इन माइलस्टोन्स पर नहीं रहा है. ऐसा कह सकते हैं. यह सिर्फ टीम के लिए काम करते हुए सिचुएशन को समझने पर है. अचीवमेंट्स अपने आप आती ​​हैं, जाहिर है, मैं इतने लंबे समय तक खेलने और इस पोजीशन पर होने के लिए बहुत आभारी और बहुत ब्लेस्ड महसूस करता हूं. बस अपना सिर झुकाए, कड़ी मेहनत करते हुए, और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे जो कुछ भी मिला है और जो मौके मुझे अपनी ज़िंदगी में मिले हैं, मैं आज यहां हूं. हमारी जिंदगी और सफर बहुत ब्लेस्ड है क्योंकि बहुत से लोग यहां आना चाहते हैं, लेकिन हम लकी होते हैं‘.

विराट ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि सबसे पहले गेम की समझ और जिस स्टेज पर मैं हूँ आप जानते हैं, खुद को फिजिकली बहुत फिट रखना, क्योंकि गेम कमोबेश दिमाग में ही होता है. मैं कभी ऐसा इंसान नहीं रहा जिसने बहुत प्रैक्टिस की हो, तब भी नहीं जब मैं तीनों फॉर्मेट खेल रहा था, जैसा कि आप जानते हैं. तो मेरे लिए यह मेंटली फ्रेश रहने, प्रेजेंट मोमेंट में रहने और खुद को एक खास तरीके से खेलने के लिए एक्सप्रेस करने इस टेम्पलेट की ज्यादा बार आदत डालने के बारे में है. मैं फिजिकली फिट रहता हूं और फिर मैं गेम को उस तरह से विज़ुअलाइज कर पाता हूं जैसा मैं खेलना चाहता हूं, जिससे मुझे वहां जाकर वैसा करने का सबसे अच्छा मौका मिलता है जैसा मैंने आज रात किया‘.

विराट कोहली ने अपने जीवन की सीख की साझा

उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हमें बस एक बार पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि हम कहां से आए हैं. जिसे हम अक्सर भूल जाते हैं, जब हम दुनिया की भागदौड़ में और उन जगहों पर पहुंच जाते हैं जहां हमें इतना अटेंशन, फेम और फैंस का इतना प्यार मिलता है. यह भूलना बहुत आसान हो सकता है कि आप कहां से आए हैं लेकिन मुझे लगता है कि जब आपने बचपन में शुरुआत की थी, तब से लेकर अब तक के सफर को पीछे मुड़कर देखने पर आपको शुक्रगुजार महसूस होता है. मैं इंडिया के लिए खेलते हुए हर मिनट का मजा लेता हूं‘.

विराट कोहली ने युवा खिलाड़ियों पर बोली बड़ी बात 

विराट कोहली ने कहा कि, ‘आपको वैसे ही खेलना है जैसा आप खेलना चाहते हैं और मुझे लगता है कि आपको हर बार जब आप खेलने जाते हैं तो खुद को यह याद दिलाना होगा. इससे वह पॉजिटिविटी, वह रिस्क लेना, वह माइंडसेट अनलॉक होता है जो आपको अपनी टीम के लिए गेम जीतने में मदद करता है. यही एकमात्र सलाह है जो मैं युवा लोगों को दूंगा. फील्ड के बाहर की बाकी सभी चीजों के बारे में ज्यादा मत सोचो. एक बार जब आप ग्राउंड में उतरते हैं, तो यह सब कुछ है और यह आप लोगों के लिए सब कुछ होना चाहिए‘.

वर्ल्ड कप पर विराट कोहली ने बोली खास बात 

विराट ने कहा कि, ‘हम वर्ल्ड कप से एक साल दूर हैं. मुझे पता है कि मेरा गोल क्या है और हां मेरे लिए यह बिल्कुल साफ है कि हमें जो भी गेम मिलें, मुझे बस गेम के अलग-अलग पहलुओं पर काम करते रहना है, खुद को फिजिकल रूप से फिट रखना है, खुद को चैलेंज करना है कि मैं मैदान पर रहूं, अगर हो सके तो आखिरी 15 ओवर में बाउंड्री से बाउंड्री तक दौड़ूं, इनर रिंग में फील्डिंग करूं, इंटेंसिटी दिखाऊं. मेरे पास इस फॉर्मैट में भी खेलने के लिए कुछ समय बचा है और हां, मैं बस हर दिन का मजा लेना चाहता हूं‘.

विराट कोहली का पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन 

विराट कोहली ने सबसे पहले 40 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद कोहली ने 74 बॉल में 6 चौके और 6 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर सेंचुरी लगाई. ये उनके वनडे क्रिकेट करियर की 55वीं सेंचुरी थी. इस मैच में विराट कोहली ने 88 बॉल में 10 चौके और 9 छक्कों की मदद से 139 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.95 का रहा था. अब विराट कोहली से अगले मैच में एक बार फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ फैंस बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे.

विराट कोहली द्वारा पहले वनडे मैच में बनाए गए प्रमुख रिकॉर्ड

विराट ने पूरे किए 15000 वनडे रन – विराट कोहली ने 15000 वनडे रन पूरने करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इस आंकड़े को छुआ है. विराट दुनिया के सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं. 

विराट के वनडे में घर पर 7000 रन – विराट कोहली पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिनके नाम एक देश में 7 हजार वनडे रन बनाए हैं. विराट कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाए थे. सचिन ने भारत में 6976 वनडे रन बनाए. अब विराट उनसे आगे निकल चुके हैं.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 वनडे शतक – विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 10 शतक लगाने वाले पहले बैटर बन गए हैं. विराट कोहली इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक लगा चुके हैं. इसके साथ ही एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक के मामले में कोहली सबसे ऊपर मौजूद हैंं

विराट के नाम दर्ज हुए एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के – वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली ने 139 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 9 छक्के लगाए. ये एक वनडे पारी में उनके द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.

ये भी पढ़ें : विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ ODI क्रिकेट में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, इस मामले में बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी

विराट कोहली ने कुछ यूं दी जीवन की अनोखी सीख, फैंस का दिल जीतने के बाद कहा- 'पीछे मुड़कर देखना चाहिए, दुनिया की भागदौड़…'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button