यूपी – Kanpur: रिश्ता टूटने का ‘बदला’, सिरफिरे ने वायरल की तस्वीरें, बोला- तेरे अश्लील पोस्टर लगवाऊंगा, पढ़ें मामला – INA

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में युवक ने दोस्ती तोड़ने पर युवती की अश्लील तस्वीरें उसके माता-पिता सहित परिचितों को भेज दीं। अश्लील पोस्टर छपवाकर शहर में लगवाने की धमकी दी। धमकाया कि तेरे पोस्टर छपवा कर पूरे शहर में लगवाऊंगा। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


Table of Contents


क्षेत्र निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी की राजीवनगर निवासी प्रितुल ठाकुर से जान पहचान थी। आरोपी की गलत आदतों के चलते बेटी ने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद से आरोपी बेटी का पीछा करने लगा। उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button