यूपी – Kanpur: मकनपुर चौकी से 300 मीटर दूर तीन दुकानों में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर – INA

कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र स्थित मकनपुर चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। शनिवार देर रात बेखौफ चोरों ने मुख्य मार्ग पर स्थित तीन दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान और नकदी साफ कर दी। सुबह जब ग्रामीणों और दुकानदारों ने दुकानों के ताले टूटे देखे, तो इलाके में हड़कंप मच गया।