UP News: ‘अब जाकर तसल्ली मिली’… जीतू सैनी के एनकाउंटर पर बोली मृतक की बहन, आरोपी के परिवार ने क्या कहा? – INA

Bulandshahr News: बुलंदशहर में चर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी जीतू सैनी (30) को पुलिस ने गुरुवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, खुर्जा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 5 बजे स्कूटी सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में जीतू सैनी को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने जीतू सैनी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. वह 25 अप्रैल को हुए ट्रिपल मर्डर के बाद से फरार चल रहा था. इस घटना में बीजेपी सभासद संजय सैनी के भाई मनीष (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे भाई अमरदीप (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

कैसे हुई थी वारदात?

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल की रात RJS फिटनेस जिम में जीतू सैनी की बर्थडे पार्टी चल रही थी. इसी दौरान उसके दोस्त अमरदीप ने मजाक में उसके चेहरे पर केक लगा दिया, जिससे वह नाराज हो गया और गुस्से में उसने फायरिंग कर दी. इस हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

इस मामले में पुलिस पहले ही तीन अन्य आरोपियों मयंक सैनी, रिंकू सैनी और भारत सैनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुकी है. एसपी दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपियों की तलाश में छह टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर मो. असलम और हेड कॉन्स्टेबल मोहित मलिक घायल हुए, जबकि दो सिपाहियों के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी.

वहीं अब तीनों पीड़ित परिवारों और जीतू सैनी के परिवार के बयान सामने आया है. मृतक अमरदीप की पत्नी और बहन सिमरन व ममता ने योगी सरकार और पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई उचित है और इससे अपराधियों को कड़ा संदेश जाएगा. बहन सिमरन ने कहा कि अब उन्हें तसल्ली मिली है.

ये भी पढे़ं- 50 हजार का इनामी, जिम में ट्रिपल मर्डर बुलंदशहर में कुख्यात बदमाश जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर

बुलडोजर एक्शन की मांग

वहीं पीड़ित परिजनों ने यह भी मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए. परिजनों का कहना है कि सिर्फ गिरफ्तारी या एनकाउंटर ही नहीं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है. उनका मानना है कि इस तरह के कदम भविष्य में अपराध पर लगाम लगाने में मदद करेंगे.

जीतू सैनी के परिवार ने क्या कहा?

वहीं, मृतक जीतू सैनी के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया है. उनका कहना है कि मुख्य आरोपी के एनकाउंटर से पूरे मामले की सच्चाई सामने नहीं आ पाई है. जीतू को एक मौका देना चाहिए था. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सभी दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाने की बात कही. आज गुरुवार शाम को जीतू सैनी का अंतिम संस्कार किया गया. उसके 8 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों में शोक का माहौल रहा और किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया.

(रिपोर्ट- सुमित शर्मा/बुलंदशहर)

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button

‘अब जाकर तसल्ली मिली’… जीतू सैनी के एनकाउंटर पर बोली मृतक की बहन, आरोपी के परिवार ने क्या कहा?


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button