UP News: अयोध्याः ट्रस्ट की बैठक जारी, DM भी मौजूद; मदन, महेश और निर्मला यादव बनेंगे सदस्य! – INA

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के नाम पर आज बुधवार को मुहर लग सकती है. राम मंदिर ट्रस्ट को कल मंगलवार को खोज समिति की ओर से 3 नामों का पैनल सौंप दिया गया था. इस संबंध में मणिराम दास छावनी में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक चल रही है. बैठक में अयोध्या के जिलाधिकारी समेत 9 सदस्य शामिल हुए. बैठक में ट्रस्ट के 3 सदस्यों के नाम तय होने की भी खबर है.
ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिराम दास छावनी में हो रही है. ट्रस्ट की बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास के अलावा कृष्ण मोहन, गोविंद देव गिरी महाराज, विश्व हिंदू परिषद से दिनेश जी, बजरंग बांगड़ा, कमलनयन दास, महंत दिनेंद्र दास जी महाराज और जगदीश आफले शामिल हुए. बाकी सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े. बैठक में अयोध्या के DM अयोध्या शशांक त्रिपाठी भी बैठक में शामिल होने पहुंचे.
सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी गई है. नए सदस्यों में अयोध्या से मदन मोहन पांडेय, दिल्ली से महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद से निर्मला यादव शामिल हैं. हालांकि, आधिकारिक घोषणा ट्रस्ट की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जा सकती है.
CEO की नियुक्ति पर फैसला सर्वसम्मति सेः दिनेंद्र दास
ट्रस्ट से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले CEO के नाम पर मुहर लगाने के अलावा ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्टी के 3 खाली पड़े पदों को भरने, ट्रस्ट डीड में संशोधन और प्रेस प्रवक्ता की नियुक्ति समेत कई प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.
इससे पहले ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने कल मंगलवार बताया था कि सीईओ की नियुक्ति पर अंतिम फैसला ट्रस्ट बोर्ड के विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा, “अंतिम फैसला सर्वसम्मति से लिया जाएगा. बैठक खत्म होने के बाद ही परिणाम की घोषणा की जाएगी.”
प्रमोद कोहली की अगुवाई जांच समिति ने खोजे 3 नाम
रिटायर जज प्रमोद कोहली की अगुवाई वाली खोज समिति ने कल मंगलवार को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी. 3 सदस्यीय चयन समिति में रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हवारे भी शामिल थे.
समिति के सचिव समीर पांडा के अनुसार, 3 नामों के पैनल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के संस्थान का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक संस्थागत नेतृत्व, प्रबंधन विशेषज्ञता, अखंडता और दूरदर्शिता के आधार पर व्यापक मूल्यांकन के बाद 3 उच्चस्तरीय योग्य पेशेवरों के नाम की सिफारिश की है.
अयोध्याः ट्रस्ट की बैठक जारी, DM भी मौजूद; मदन, महेश और निर्मला यादव बनेंगे सदस्य!
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,