UP News: इटावा में मां-बेटे की संदिग्ध मौत… हत्या- आत्महत्या में उलझी पुलिस, परिजनों ने जताई ये आशंका – INA

उत्तर प्रदेश इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र के चिंडोली गांव में मां और बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. बाद जब दोनों के शव पोस्टमार्टम से लौटकर एक साथ गांव पहुंचे तो माहौल पूरी तरह गम में डूब गया. घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. बाद में मां और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और मौत के कारणों को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं.

पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही 50 वर्षीय गुड्डी देवी और उनके 22 वर्षीय बेटे विवेक सिंह के शव गांव लाए गए, परिजनों का धैर्य टूट गया. घर में चीख-पुकार मच गई और महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. एक साथ मां-बेटे के शव देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया. आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और शोक संवेदना जताने लगे.

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

गांव के श्मशान घाट पर मां और बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया. इस दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. एक ही चिता पर मां-बेटे को अंतिम विदाई दी गई. परिजन और ग्रामीण नम आंखों से उन्हें विदा करते नजर आए. इस दृश्य ने हर किसी को भावुक कर दिया और कई लोग अपने आंसू नहीं रोक सके. बताया जा रहा है कि घर के अंदर मां का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था, जबकि बेटे विवेक का शव जमीन पर पड़ा मिला. ऐसे में दोनों की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. परिवार के लोग अब भी इसे संदिग्ध मान रहे हैं और साफ वजह सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.

भाई ने जताया अनहोनी का शक

मृतक विवेक के बड़े भाई विकास चौहान ने भाई की मौत को लेकर संदेह जताया है. उनका कहना है कि मौके पर कोई जहरीला पदार्थ नहीं मिला और विवेक जमीन पर पड़ा था, जिससे किसी अनहोनी की आशंका लग रही है. उनका मानना है कि विवेक को उस हालत में देखकर मां ने फांसी लगा ली होगी. परिजनों के अनुसार विवेक करीब 15 दिन पहले ही काम से घर लौटा था. वह ट्रेन की पेंट्री कार में काम करता था और उसकी शादी एटा जिले में तय हो चुकी थी. नवंबर में शादी होनी थी, जिसके चलते घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक जांच कराई गई. दोनों शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है. एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.

उवैस चौधरी
उवैस चौधरी

उवैस चौधरी को पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 से अधिक वर्षों का अनुभव है. नेशनल न्यूज चैनल GNN में बतौर स्ट्रिंगर जिला संवाददाता के रूप में उन्होंने करियर की शुरुआत की. उसके बाद APN News, Hindi Khabar, One India.com , Bhaskar.com , Navbharat.com , Republic Bharat Channel, India Daily Live जैसे संस्थानों में रहे. उनकी वीडियो कंटेंट और डिजिटल कंटेंट पर अच्छी पकड़ है. क्राइम और राजनीति की खबरों में दिलचस्पी अधिक हैं.

करीब 7 वर्ष तक Bhaskar.com में काम करने के चलते डिजिटल खबरों की अच्छी जानकारी है. भास्कर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर भी काम कर चुके हैं. घूमने का शौक रखते हैं. कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है.  वर्तमान में Tv9 डिजिटल में बतौर जिला संवाददाता के रूप कार्यरत हैं.

Read More

google button

इटावा में मां-बेटे की संदिग्ध मौत… हत्या- आत्महत्या में उलझी पुलिस, परिजनों ने जताई ये आशंका


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button