UP News: ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दी रुई… तीन के खिलाफ केस दर्ज, डिलीवरी कराने पहुंची थी – INA

Balrampur Hospital Negligence: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले एक निजी अस्पताल में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. यहां डिलीवरी ऑपरेशन के दौरान मेडिकल टीम ने महिला के पेट में रुई ही छोड़ दी, जिससे कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. आरोप है कि डॉक्टर्स और अस्पताल संचालक पैसे लेकर इलाज के नाम पर महिला को कई दिनों तक मूर्ख बनाते रहे. बहराइच जिले में जांच कराए जाने पर पूरा मामला पानी की तरह साफ हो गया.

जानकारी के अनुसार, जिला के निजी मेडिवे अस्पताल में गर्भवती महिला अंजू देवी ने प्रसव ऑपरेशन कराया था. बेटी का जन्म हुआ. हालांकि, कुछ दिनों अंजू देवी की हालत बिगड़ने लगी. आरोप है कि आरबीएसके अस्पताल का संचालन करने वाली डॉक्टर प्रतिभा यादव, डॉक्टर संतोष यादव और संचालक बीडी कौटियाल मिलीभगत कर महिला से इलाज के नाम पर पैसे लेकर बेवकूफ बनाते रहे. इस पूरे मामले में संयुक्त जिला अस्पताल की डॉक्टर मेधावी सिंह की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई.

बहराइच जांच में हुआ खुलासा

उन्होंने ने ही पीड़िता का ऑपरेशन किया था. कई दिनों तक इलाज के कराने के बाद भी आराम नहीं मिलने पर बहराइच जिले में जांच कराई गई, जहां पूरा मामला परत-दर-परत खुलता चला गया. मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि महिला सर्जन ने प्रसूता के पेट में सर्जिकल स्पंज(रुई) छोड़ दिया. इसी कारण से उसकी आंतों में सड़न पैदा गई थी. इसके बाद महिला का दो बार ऑपरेशन किया गया, तब कहीं जाकर उसकी जान बच सकी.

ये भी पढ़ें:ना जनरेटर, ना लाइट का इंतजाम डॉक्टर ने मोबाइल टाॅर्च की रोशनी में कराई डिलीवरी मां-बच्चे की गई जान

तीन के खिलाफ एफआईआई दर्ज

स्वास्थ्य विभाग की जांच में सभी लोग जिम्मेदार पाए गए हैं. जिसके बाद बीडी कौटियाल संचालक, आरबीएसके की डॉ प्रतिभा, दूसरे कथित संचालक संतोष कुमार यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है. जांच सामने आया है कि की आरबीएसके की डॉ प्रतिभा के पास कोई बिना डिग्री के ही एलोपैथी मरीजों का इलाज कर रही थी.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button

ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छोड़ दी रुई… तीन के खिलाफ केस दर्ज, डिलीवरी कराने पहुंची थी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button