UP News: कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 की मौत – INA

Kaushambi soil mound collapse: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है. घर की पुताई के लिए मिट्टी निकालने गईं महिलाओं पर अचानक मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे कुछ महिलाएं उसके नीचे दब गईं. इस हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह घटना मंझनपुर तहसील के चकथामा गांव की है, जहां गांव की कई महिलाएं तालाब के किनारे से मिट्टी खोद रही थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिलाएं काफी देर से मिट्टी निकालने में जुटी थीं, तभी अचानक मिट्टी का बड़ा टीला भरभराकर गिर पड़ा और वहां मौजूद सभी लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

काफी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया

घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मां-बेटी समेत तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान उत्तरा देवी, गीता देवी और बिट्टी के रूप में हुई है.

हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में जितिया और अमित का नाम सामने आया है. डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया है और उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है. मेडिकल कॉलेज के सीएमएस ने जानकारी दी कि इलाज के बाद जल्द ही घायलों को डिस्चार्ज किया जा सकता है.

हादसे में तीन लोगों की मौत

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह ने बताया कि मिट्टी का टीला ढहने की वजह से यह हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई. उन्होंने कहा कि प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और हर जरूरी कार्रवाई की जा रही है. सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है. जैसे-जैसे रिश्तेदारों और परिचितों को हादसे की जानकारी मिल रही है, वे मौके पर पहुंच रहे हैं.

मो. यासीन, कौशांबी
मो. यासीन, कौशांबी

google button

कौशांबी में दर्दनाक हादसा, मिट्टी का टीला ढहा, मां-बेटी समेत 3 की मौत


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button